Page Loader
उत्तर प्रदेशः अपनी गर्लफ्रेंड की मदद के लिए किया पेपर लीक, पुलिस के हत्थे चढ़ा

उत्तर प्रदेशः अपनी गर्लफ्रेंड की मदद के लिए किया पेपर लीक, पुलिस के हत्थे चढ़ा

May 28, 2019
02:56 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के एक स्थानीय नेता को अपनी गर्लफ्रेंड से किया वादा निभाना महंगा पड़ गया। दरअसल, पटियाली के रहने वाले फिरोज आलम उर्फ राजा को पुलिस ने पेपर लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसकी गर्लफ्रेंड MBA कर रही है और उसने एग्जाम से पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के कर्मचारी की मदद से पेपर लीक किया है। राजा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

कारण

गर्लफ्रेंड से किया था वादा

राजा ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड से वादा किया था कि वह एग्जाम से पहले प्रश्न-पत्र लाकर दे देगा। इसके लिए उसने AMU में ठेके पर काम करने वाले एक कर्मचारी को स्थायी नौकरी का लालच देकर प्रश्न-पत्र हासिल किया। इससे पहले अपने दोस्तों की सलाह पर राजा ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक नकली सोल्वड पेपर भेज दिया था, जिसके बाद उसने राजा से बात करना बंद कर दिया।

जानकारी

AMU कर्मचारी को पेपर लीक करने के लिए मनाया

इसके बाद राजा ने अपने दोस्त हैदर की मदद से AMU के कर्मचारी को पेपर लीक करने के लिए राजी किया। पुलिस ने हैदर और AMU कर्मचारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। राजा की गर्लफ्रेंड अभी फरार है।

आधिकारिक बयान

उत्तर बताने के लिए लेते थे 2,000 रुपये

SSP आकाश ने बताया कि ये तीनों लोग हैदर के फ्लैट पर मिलते थे, जिसे अब सील कर दिया गया है। हैदर का यह फ्लैट उनके चाचा के नाम पर है, जो अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। आकाश ने बताया कि यह गैंग 2,000 रुपये के बदले एग्जाम देने वाले छात्रों को उत्तर बताते थे। इसके लिए उन्होंने एक व्हाट्सऐप ग्रुप भी बनाया था। ये लोग अब तक दर्जनों छात्रों को गैर-कानूनी तरीके से उत्तर बता चुके हैं।