NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ममता बनर्जी बोलीं- वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं
    अगली खबर
    ममता बनर्जी बोलीं- वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं
    ममता बनर्जी ने वक्फ कानून राज्य में लागू नहीं करने की बात कही है

    ममता बनर्जी बोलीं- वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे, राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं

    लेखन आबिद खान
    Apr 12, 2025
    03:43 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज मुर्शिदाबाद जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से शांति की अपील की।

    इस दौरान ​​उन्होंने कहा कि वे राज्य में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए वक्फ कानून को लागू नहीं होने देंगी।

    उन्होंने लिखा, 'हमने इस मामले पर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है- हम इस कानून का समर्थन नहीं करते हैं। यह कानून हमारे राज्य में लागू नहीं होगा, तो फिर दंगा किस बात को लेकर है?'

    बयान

    ममता बोलीं- केंद्र ने कानून बनाया, उससे जवाब मांगे

    ममता ने लिखा, 'सभी धर्मों के लोगों से मेरी विनम्र अपील है कि कृपया शांत और संयमित रहें। हर जान कीमती है, राजनीति के लिए दंगे मत भड़काओ। जो लोग दंगा कर रहे हैं वे समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमने यह कानून नहीं बनाया है, जिससे लोग नाराज हैं। यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है। इसलिए जो जवाब आप चाहते हैं, वह केंद्र से मांगा जाना चाहिए। हम किसी भी हिंसक गतिविधि का समर्थन नहीं करते हैं।'

    हिंसा

    वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा

    वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, मालदा और मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़की थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों और वाहनों में आग लगा दी थी और पुलिस पर पथराव किया था।

    निमटीटा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया था। हिंसा में 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और 3 मौत होने की भी खबर थी।

    पुलिस ने अब तक 120 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

    हालात

    मुर्शिदाबाद में इंटरनेट बंद

    पुलिस ने कहा कि सुटी से 70 और समसेरगंज से 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    मुर्शिदाबाद में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "सुटी और समसेरगंज क्षेत्रों में गश्त जारी है। हम किसी को भी कहीं भी इकट्ठा होने की इजाजत नहीं देंगे। हम कानून और व्यवस्था की स्थिति को बाधित करने की किसी भी कोशिश को नहीं सहेंगे।"

    पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने की भी अपील की है।

    पिछला बयान 

    ममता ने पहली भी कही थी कानून नहीं लागू करने की बात

    इससे पहले भी ममता ने राज्य के मुस्लिम समुदाय को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

    तब उन्होंने कहा था, "हम बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगे। मेरी सरकार धार्मिक आधार पर बंगाल का विभाजन नहीं होने देगी। मैं जानती हूं कि वक्फ अधिनियम के लागू होने से आप दुखी हैं, मगर भरोसा रखें, बंगाल में ऐसा कुछ नहीं होगा। बंगाल में फूट डालो और राज करो की नीति नहीं चलेगी।"

    भाजपा

    भाजपा ने साधा मुख्यमंत्री ममता पर निशाना

    पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल में अराजकता की स्थिति है। कुछ कट्टरपंथी समूह संविधान और कानून का विरोध करते हुए खुलेआम हिंसा कर रहे हैं। आम लोग असुरक्षित हैं।"

    बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस कुछ नहीं कर रही है। पुलिस चुपचाप बैठी हैं। ममता बनर्जी राज्य को बांग्लादेश बनाने की कोशिश कर रही हैं। बंगाल में हिंदुओं को डराने की कोशिश हो रही हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी
    वक्फ बोर्ड

    ताज़ा खबरें

    'फर्जी 2' के लिए शाहिद कपूर को मिली मोटी रकम, पहले कभी नहीं ली इतनी फीस शाहिद कपूर
    माइकल वॉन ने IPL 2025 को इंग्लैंड में कराने की रखी मांग, जानिए क्या कहा इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सोनाक्षी सिन्हा न्यूज चैनलों पर भड़कीं, बोलीं- चीखना-चिल्लाना बंद करो, जंग को सनसनीखेज मत बनाओ सोनाक्षी सिन्हा
    बाबा रामदेव को रूह अफजा मामले में राहत, माफी के बाद कोर्ट में बंद किया केस बाबा रामदेव

    पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल: बक्खाली की यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए आजमाएं ये 5 गतिविधियां  पर्यटन
    कोलकाता रेप-हत्या मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि, घटनास्थल पर संघर्ष और प्रतिरोध का नहीं मिला सबूत कोलकाता
    पश्चिम बंगाल का खूबसूरत गांव है जलोंग, यहां की यात्रा में शामिल करें ये 5 गतिविधियां  पर्यटन
    पश्चिम बंगाल का खूबसूरत गांव है मंदारमणि, यहां आजमाएं ये 5 गतिविधियां  लाइफस्टाइल

    ममता बनर्जी

    #NewsBytesExplainer: कोलकाता कांड ममता बनर्जी के लिए कितना बड़ा राजनीतिक संकट है?  कोलकाता
    ममता बनर्जी के पत्र का केंद्र ने दिया जवाब, कहा- बलात्कार पर पहले से सख्त कानून नरेंद्र मोदी
    कंगना रनौत ने बताया, ममता बनर्जी या मायावती; इंदिरा गांधी के बाद क्या बनना चाहेंगी अभिनेत्री? कंगना रनौत
    पश्चिम बंगाल विधानसभा में नया महिला सुरक्षा विधेयक पेश, क्या है प्रावधान?  पश्चिम बंगाल

    वक्फ बोर्ड

    वक्फ संशोधन विधेयक आज लोकसभा में होगा पेश, क्या पारित करा पाएगी सरकार? लोकसभा
    वक्फ विधेयक पर सरकार का समर्थन करेगी TDP, लेकिन इस एक संशोधन की करेगी मांग तेलुगु देशम पार्टी (TDP)
    #NewsBytesExplainer: वक्फ विधेयक से क्या-क्या बदलेगा और क्या है विरोध की वजह? जानें हर बड़ी बात केंद्र सरकार
    लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश हुआ, राहुल गांधी नहीं लेंगे बहस में हिस्सा लोकसभा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025