NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में फिर भड़की हिंसा, ट्रेन रोककर किया पथराव
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में फिर भड़की हिंसा, ट्रेन रोककर किया पथराव
    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में फिर से भड़की हिंसा (तस्वीर: फाइल)

    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में फिर भड़की हिंसा, ट्रेन रोककर किया पथराव

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 11, 2025
    09:47 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के विरोध में शुक्रवार को फिर हिंसा भड़क उठी।

    प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

    इसी तरह, निमटीटा रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए ट्रेन पर पथराव किया। इसके बाद कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया और 2 ट्रेनें रद्द कर दी गई।

    मुर्शिदाबाद में कुछ इलाकों में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान भी तैनात किए गए हैं।

    पथराव

    मुर्शिदाबाद में प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव और अगजनी

    मुर्शिदाबाद के सुती में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बसों में आग लगा दी और पुलिस पर भी पथराव किया। इसमें करीब 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया। वर्तमान में स्थिति अभी भी नियंत्रण से बाहर है।

    इसी प्रकार, राष्ट्रीय राजमार्ग 12 और 34 को भी जाम कर दिया गया है। साजुर चौराहे पर एक सरकारी बस में आग लगाई गई है। पुलिस स्थिति पर नियंत्रण करने में जुटी है।

    रेलवे

    5,000 से अधिक लोगों ने किया रेलवे टैक पर कब्जा

    भारतीय रेलवे के अनुसार, हिंसा की वजह से धुलियानगंगा और निमतिता के बीच ट्रेन सेवा बाधित हो गई है। न्यू फरक्का-अजीमगंज रेल खंड पर भी रेलवे सेवा बाधित हो गई है।

    लगभग 5,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर लिया है। ऐसे में अजीमगंज-भागलपुर पैसेंजर और कटवा-अजीमगंज पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।

    इसी तरह, 5 ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित किया गया है। BSF के जवाब स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    प्रतिक्रिया

    भाजपा ने ममता बनर्जी पर बोला हमला

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने एक्स पर लिखा, 'मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही हैं। वक्फ विरोधी हिंसक प्रदर्शनों ने राज्य को ठप्प कर दिया है। मुर्शिदाबाद में कई एक्सप्रेस ट्रेनें रोकी जा रही हैं, यात्री फंसे हुए हैं, डरे हुए हैं और रेल परिसर युद्ध क्षेत्र में तब्दील हो गया है। यह पहली बार नहीं है। CAA विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी ऐसी अराजकता देखी गई थी।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    ममता बनर्जी
    मुर्शिदाबाद

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    पश्चिम बंगाल

    कोलकाता: तोपसिया इलाके में ऊंची इमारत से सटी झुग्गी-बस्ती में लगी आग, 200 झोपड़ियां खाक कोलकाता
    पश्चिम बंगाल: बक्खाली की यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए आजमाएं ये 5 गतिविधियां  पर्यटन
    कोलकाता रेप-हत्या मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में पुष्टि, घटनास्थल पर संघर्ष और प्रतिरोध का नहीं मिला सबूत कोलकाता
    पश्चिम बंगाल का खूबसूरत गांव है जलोंग, यहां की यात्रा में शामिल करें ये 5 गतिविधियां  पर्यटन

    ममता बनर्जी

    कोलकाता मामला: ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री को लिखा दूसरा पत्र, जवाब न देने पर जताई चिंता नरेंद्र मोदी
    #NewsBytesExplainer: कोलकाता कांड ममता बनर्जी के लिए कितना बड़ा राजनीतिक संकट है?  कोलकाता
    ममता बनर्जी के पत्र का केंद्र ने दिया जवाब, कहा- बलात्कार पर पहले से सख्त कानून नरेंद्र मोदी
    कंगना रनौत ने बताया, ममता बनर्जी या मायावती; इंदिरा गांधी के बाद क्या बनना चाहेंगी अभिनेत्री? कंगना रनौत

    मुर्शिदाबाद

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में स्थित ये पर्यटन स्थल हैं देखने लायक पश्चिम बंगाल
    बंगाल: समलैंगिक होने के शक में लोहे की छड़ से जलाए गए दो महिलाओं के गुप्तांग पश्चिम बंगाल
    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में TMC नेता के कार्यालय पर चला बुलडोजर, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस
    पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में आपत्तिजनक साइनबोर्ड को लेकर झड़प के बाद कर्फ्यू, इंटरनेट सेवा बंद पश्चिम बंगाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025