NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी: भारत ने मालदीव के राजदूत को तलब किया, नाराजगी जताई
    अगली खबर
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी: भारत ने मालदीव के राजदूत को तलब किया, नाराजगी जताई
    भारत ने मालदीव के उच्चायुक्त को किया तलब

    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी: भारत ने मालदीव के राजदूत को तलब किया, नाराजगी जताई

    लेखन महिमा
    Jan 08, 2024
    12:10 pm

    क्या है खबर?

    मालदीव के मंत्रियों की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अब भारत ने मामले में मालदीव के राजदूत को तलब किया था।

    विदेश मंत्रालय ने मालदीव के राजदूत इब्राहिम शाहीब को तलब किया था। वे साउथ ब्लॉक स्थित मंत्रालय के कार्यालय पहुंचे और कुछ ही मिनटों बाद वापस लौट गए।

    रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने राजदूत के सामने मंत्रियों की टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त की।

    मामला

    क्या है मामला?

    प्रधानमंत्री मोदी 4 जनवरी को लक्षद्वीप की यात्रा पर थे। उन्होंने एक्स पर अपनी यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा कीं और लोगों को यहां की यात्रा करने को न्योता दिया।

    इसके बाद मालदीव की युवा सशक्तिकरण मामलों की उप मंत्री मरियम शिउना ने प्रधानमंत्री की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली। हालांकि, विवाद के बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।

    उनके अलावा जाहिर रमीज जैसे मंत्रियों ने भारतीयों पर नस्लीय टिप्पणी करते हुए उन्हें गंदा कहा था।

    टिप्पणी 

    मंत्रियों ने क्या टिप्पणी की थीं?

    मरियम शिउना ने एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को "इजरायल की कठपुतली" कहा था। उन्होंने पोस्ट में भारत की तुलना गाय के गोबर से भी की थी।

    एक अन्य उप मंत्री मालशा शरीफ ने भी भारत के खिलाफ इसी तरह की अपमानजनक टिप्पणियां कीं थीं।

    जाहिद रमीज ने भारत पर पहले तंज कसा और नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय बहुत गंदे होते हैं, जो होटल के कमरों में 'स्थायी गंद' छोड़ जाते हैं।

    स्पष्टीकरण

    मालदीव सरकार ने दी सफाई 

    इसके बाद मालदीव के विदेश मंत्रालय ने मामले पर सफाई दी थी।

    मालदीव के विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर अपने आधिकारिक बयान में कहा, "सरकार विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत है। ये राय व्यक्तिगत है और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती। सरकार मानती है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए।"

    मंत्री निलंबित 

    मालदीव ने 3 मंत्रियों को किया निलंबित 

    मालदीव सरकार द्वारा मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों से दूरी बनाने के कुछ घंटों बाद ही मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद को तत्काल प्रभाव से उनके पदों से निलंबित कर दिया गया।

    बता दें कि इन मंत्रियों की अपमानजनक टिप्पणियों की भारत में खूब आलोचना हुई। लोगों ने मालदीव जाने की अपनी टिकटों को रद्द करना शुरू कर दिया। यहां तक कि ईजमाइट्रिप ने अपनी सभी उड़ानों की बुकिंग भी निलंबित कर दी।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    मालदीव के वर्तमान राष्ट्रपति मुइज्जू को चीन का समर्थक माना जाता है। उनके सत्ता में आने के बाद से भारत-मालदीव के रिश्तों में खटास आई है।

    चुनाव प्रचार में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति की 'इंडिया फर्स्ट' पॉलिसी का विरोध किया और 'इंडिया आउट' का नारा दिया था।

    सत्ता में आने के बाद उन्होंने मालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को हटाने का फैसला लिया था।

    इस विवाद के बीच भी वह चीन के दौरे पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मालदीव
    नरेंद्र मोदी

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने स्वस्थ होने की कामना की जो बाइडन
    BCCI का बड़ा फैसला, क्रिकेट एशिया कप में भाग नहीं लेगी भारतीय टीम BCCI
    इंस्टाग्राम रील्स में कैसे एडजेस्ट करें ऑडियो लेबल? जानिए आसान तरीका  इंस्टाग्राम
    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग

    मालदीव

    आपके पास वीजा नहीं है, तो केवल भारतीय पासपोर्ट से करें इन पाँच देशों की यात्रा इंडोनेशिया
    क्या है BIMSTEC? जिसके नेता प्रधानमंत्री मोदी के शपथ समारोह में आएंगे पाकिस्तान समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी को मिला मालदीव की संसद को संबोधित करने का निमंत्रण बांग्लादेश
    प्रधानमंत्री का मालदीव दौराः सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाएंगे मोदी, संसद को करेंगे संबोधित चीन समाचार

    नरेंद्र मोदी

    GPAI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर दिल्ली में आज से वैश्विक बैठक, 29 देश होंगे शामिल दिल्ली
    गणतंत्र दिवस पर भारत नहीं आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, क्वाड शिखर सम्मेलन भी स्थगित होगा- रिपोर्ट जो बाइडन
    'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के लिए पंजीकरण शुरू, प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मिलेगा मौका परीक्षा
    #NewsBytesExplainer: ओमान के सुल्तान की भारत की पहली राजकीय यात्रा के क्या हैं मायने? #NewsBytesExplainer
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025