NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केंद्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, वित्त सचिव बने अरविंद श्रीवास्तव कौन हैं?
    अगली खबर
    केंद्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, वित्त सचिव बने अरविंद श्रीवास्तव कौन हैं?
    अरविंद श्रीवास्तव को नया वित्त सचिव बनाया गया है

    केंद्र सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल, वित्त सचिव बने अरविंद श्रीवास्तव कौन हैं?

    लेखन आबिद खान
    Apr 18, 2025
    06:06 pm

    क्या है खबर?

    केंद्र सरकार ने नौकरशाही में नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कुल 21 नौकरशाहों की नियुक्ति की है, जिनमें कुछ के विभाग बदले गए हैं तो कुछ को नई जगह भेजा गया है।

    नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

    वरिष्ठ अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव को राजस्व सचिव की जिम्मेदारी मिली है।

    आइए जानते हैं अरविंद श्रीवास्तव कौन हैं ।

    परिचय

    कौन हैं अरविंद श्रीवास्तव?

    अरविंद कर्नाटक कैडर के 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। इससे पहले वे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अतिरिक्त सचिव रह चुके हैं।

    2019 में उन्हें PMO में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली थी और 2021 में उनका अतिरिक्त सचिव के लिए पदोन्नति हुई थी।

    2023 में उन्हें PMO में ही 2 साल का विस्तार दिया गया था।

    इससे पहले अरविंद आर्थिक कार्य विभाग में संयुक्त सचिव रह चुके हैं।

    प्रारंभिक जीवन

    अरविंद ने IIT दिल्ली और लंदन विश्वविद्यालय से की है पढ़ाई

    अरविंद का जन्म 16 जनवरी, 1971 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने IIT-दिल्ली से 1988-92 में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

    उन्होंने 1994 में UPSC परीक्षा में सफलता हासिल की और कर्नाटक कैडर मिला।

    उन्होंने कर्नाटक राज्य ओपन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में MA की डिग्री भी हासिल की। आगे की पढ़ाई के लिए वे लंदन विश्वविद्यालय गए और वहां से फाइनेंस में MSc किया।

    प्रशिक्षण के बाद वे असिस्टेंट कमिश्नर बनाए गए थे।

    नियुक्ति

    किन अहम पदों पर रहे हैं अरविंद?

    अरविंद 2000 से 2002 तक मुख्यमंत्री के उपसचिव रहे। बाद में उन्हें पंचायती राज विभाग का CEO बनाया गया।

    2003 से 2005 तक वे दक्षिण कन्नड़ में डिप्टी कमिश्नर पद पर रहे और इसके बाद बेल्लारी के डिप्टी कमिश्नर बनाए गए।

    वे शहरी विकास विभाग में मैनेजिंग डायरेक्टर और संयुक्त सचिव और बेंगलुरु वित्त विभाग में मैनेजिंग डायरेक्टर भी रहे।

    उन्होंने एशियाई विकास बैंक (ADB) में भी काम किया है। 2018 में वे केंद्र में भेजे गए।

    अन्य नियुक्तियां

    सरकार ने इन नियुक्तियों पर भी लगाई मुहर

    नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुअलनम को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। वे मनोज गोविल की जगह लेंगे, जिन्हें कैबिनेट सचिवालय में सचिव (समन्वय) नियुक्त किया गया है।

    मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी विवेक अग्रवाल को संस्कृति मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। फिलहाल वे राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।

    ओडिशा कैडर के अधिकारी संतोष कुमार सारंगी को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केंद्र सरकार
    वित्त मंत्रालय
    कर्नाटक

    ताज़ा खबरें

    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025
    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग

    केंद्र सरकार

    परिसीमन विवाद: स्टालिन की अगुवाई में JAC ने 7-सूत्रीय प्रस्ताव पारित किया, ये हैं मांगें परिसीमन
    PLI में सरकार ने दिया 14,020 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन, जानिए कितना मिला निवेश  वाणिज्य मंत्रालय
    सरकार टेलीकॉम कंपनियों को दे सकती है बड़ी राहत, स्पेक्ट्रम उपयोग शुल्क हो सकता है माफ  रिलायंस जियो
    केंद्र सरकार ने की एकीकृत पेंशन योजना की घोषणा, क्या है इसका लाभ और पात्रता? पेंशन

    वित्त मंत्रालय

    भारत में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर हुई 1.72 लाख रुपये, 2014-15 की तुलना में दोगुनी  अर्थव्यवस्था समाचार
    क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा फैसला, अब मनी लॉन्ड्रिंग कानून के दायरे में आएगा लेनदेन क्रिप्टोकरेंसी
    ई-रुपी: 130 करोड़ रुपये से अधिक की डिजिटल करेंसी चलन में- निर्मला सीतारमण  ई-रुपी
    EPF पर अब मिलेगी 8.15 प्रतिशत ब्याज, EPFO ने बढ़ाई दरें कर्मचारी भविष्य निधि

    कर्नाटक

    कर्नाटक में खिलौनों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है चन्नापटना, यहां आजमाएं ये 5 गतिविधियां पर्यटन
    कर्नाटक: बीदर में दिनदहाड़े 2 सुरक्षाकर्मियों को गोली मारकर ATM से 93 लाख रुपये लूटे कर्नाटक पुलिस
    कर्नाटक: बनवासी की यात्रा में इन 5 गतिविधियों को जरूर शामिल करें लाइफस्टाइल
    कर्नाटक: वाहन को साइड देने के चक्कर में फलों से भरा ट्रक पलटा, 10 की मौत सड़क दुर्घटना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025