Loading...
महाराष्ट्र के सोलापुर हवाई अड्डे पर उतरे समय प्रशिक्षण विमान हवाई पट्टी पर फिसला, पायलट बची
महाराष्ट्र के सोलापुर हवाई अड्डे पर उतरे समय प्रशिक्षण विमान हवाई पट्टी पर फिसला

महाराष्ट्र के सोलापुर हवाई अड्डे पर उतरे समय प्रशिक्षण विमान हवाई पट्टी पर फिसला, पायलट बची

लेखन गजेंद्र
Nov 12, 2026
05:33 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के सोलापुर हवाई अड्डे पर गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक प्रशिक्षण विमान हवाई पट्टी पर उतरते समय फिसल गया, जिससे विमान अनियंत्रित हो गया। घटना के समय विमान को एक महिला पायलट उड़ा रही थी, जिसे ज्यादा चोट नहीं आई है। मौके पर स्थिति को तुरंत काबू में किया गया। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। जांच के आदेश दिए गए हैं।

घटना

कैसे हुआ हादसा?

रेडबर्ड एविएशन ट्रेनिंग एकेडमी के करण मान का कहना है कि महिला प्रशिक्षु पायलट अपनी क्रॉस-कंट्री सोलो फ़्लाइट कर रही थी और उसकी हार्ड लैंडिंग हुई और विमान हवाई पट्टी पर फंस गया।

उन्होंने बताया कि किसी को चोट नहीं आई है और सभी सुरक्षित हैं।

बता दें कि सोलापुर हवाई अड्डा पश्चिमी महाराष्ट्र का एक महत्वपूर्ण हवाई अड्डे है और इसे भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (AAI) चलाता है।

हादसा

इस साल 6 से 7 प्रशिक्षण विमानों के साथ हुआ हादसा

इस साल 6 से 7 प्रशिक्षण विमानों के साथ हादसा हुआ है, जिसमें कई काफी घातक रहे।

फरवरी में कर्नाटक के विजयपुरा के पास लगभग 50 साल पुराने विमान की ईंधन की कमी से फोर्स्ड लैंडिंग हुई और विमान 2 टुकड़ों में बंट गया। हालांकि, सभी सुरक्षित रहे।

मई में महाराष्ट्र के बारामती के पास तकनीकी खराबी से दुर्घटनाग्रस्त लैंडिंग हुई। हालांकि, सभी सुरक्षित रहे।

बारामती में ही अगस्त में उड़ान भरने के दौरान विमान रनवे से फिसल गया था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT