अमरावती यौन शोषण मामला: मुख्य आरोपी अयान अहमद की पुलिस ने निकाली 'परेड'
महाराष्ट्र पुलिस ने अमरावती यौन शोषण मामले के मुख्य आरोपी 19 साल के अयान अहमद को सबके सामने परेड कराई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले उसने अपना मोबाइल फोन बेच दिया था। पुलिस ने फोन को बरामद करने के लिए यह कदम उठाया है। इस मोबाइल फोन में कई अहम सबूत हो सकते हैं, जिसे अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के पास भेजा गया है। इस परेड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
5 गिरफ्तारियों के बाद SIT कर रही है मामले की जांच
इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसकी जांच के लिए 47 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो मामले की जांच कर रहा है। पुलिस ने एक थार और कुछ ऐसी चीजें जब्त की हैं जो पिस्टल जैसी दिख रही थीं।
हालांकि, अयान अहमद के वकील का कहना है कि ये केवल हवा वाली बंदूकें हैं जिनका इस्तेमाल मुख्य रूप से खेती-बाड़ी के कामों में होता है। अधिकारी अभी इन चीजों की पुष्टि कर रहे हैं। इस मामले से जुड़ी एक नाबालिग लड़की के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। हालांकि, जांच अभी भी जारी है, इसलिए अभी तक कोई नई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।