NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल
    देश

    महाराष्ट्र: पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल

    महाराष्ट्र: पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल
    लेखन भारत शर्मा
    May 08, 2022, 03:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र: पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल
    पालघर की स्टील फैक्ट्री में 100 से अधिक श्रमिकों का हमला, 19 पुलिसकर्मी घायल।

    महाराष्ट्र के पालघर जिले में स्थित एक स्टील कंपनी के 100 से अधिक श्रमिकों ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने को लेकर शनिवार को कंपनी की फैक्ट्री पर हमला बोल दिया। इस दौरान श्रमिकों ने फैक्ट्री में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ मचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों को खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन श्रमिकों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें 19 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

    मांगे पूरी नहीं होने से नाराज थे श्रमिक

    पालघर पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि पालघर जिले के बोईसप कस्बे में स्थित स्टील कंपनी के श्रमिक पिछले काफी समय से अपने हक की मांगे कर रहे थे। इनमें से कुछ मांगे पूरी नहीं होने से श्रमिक नाराज थे। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी कंपनी के श्रमिक संघ के श्रमिकों ने अपनी मांगे पूरी करने के लिए आवाज उठाई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद 100 से अधिक श्रमिकों ने फैक्ट्री पर धावा बोल दिया।

    श्रमिकों ने अधिकारी और कर्मचारियों से मारपीट कर की तोड़फोड़

    प्रवक्ता नवादकर ने बताया कि फैक्ट्री पर हमला बोलने वाले श्रमिकों ने सबसे पहले वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों से मारपीट की शुरू कर दी और काम बंद करने का दबाव बनाया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री में जमकर तोड़फोड़ की और वहां खड़े कुल 17 वाहनों के शीशे तोड़ दिए। फैक्ट्री अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रमिकों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही पथराव कर दिया।

    श्रमिकों के हमले में घायल हुए 19 पुलिसकर्मी

    प्रवक्ता नवादकर ने बताया कि श्रमिकों के पुलिसकर्मियों पर हमला और पथराव करने से कुल 19 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए। बाद में अन्य थानों से पहुंची अतिरिक्त पुलिस ने बल प्रयोग कर श्रमिकों को खदेड़ा और घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पुलिस के सख्ती बरतते ही श्रमिक मौके से फरार हो गए। इसके बाद आरोपी श्रमिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए फैक्ट्री के CCTV की जांच की गई।

    श्रमिकों के खिलाफ दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला

    प्रवक्ता नवादकर ने बताया कि फैक्ट्री कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर श्रमिक संघ के 100 से अधिक श्रमिकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा और आपराधिक साजिश सहित भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी श्रमिकों की पहचान की जा रही है और अब तक कुल 27 श्रमिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपी श्रमिकों की तलाश जारी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    हत्या
    क्राइम समाचार
    महाराष्ट्र पुलिस

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    महाराष्ट्र

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    हत्या

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा
    अमेरिका: अश्वेत युवक को पीट-पीट कर मारने पर 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस अमेरिका
    श्रद्धा हत्याकांड: घटना के दिन दोस्त से मिली थी श्रद्धा, नाराज आफताब ने की हत्या- चार्जशीट दिल्ली
    राम रहीम को दूसरी बार मिली 40 दिन की पैरोल, बाहर आकर तलवार से काटा केक डेरा सच्चा सौदा

    क्राइम समाचार

    गुजरात दंगे: सबूतों के अभाव में 17 लोगों की हत्या के 22 आरोपी बरी गुजरात
    अमेरिका में गोलीबारी की 3 और घटनाएं, 9 लोगों की मौत अमेरिका
    बिहार: कार सवार ने कई किलोमीटर तक बुजुर्ग को घसीटा, मौत बिहार
    अमेरिका: कैलिफोर्निया में गोलीबारी, 9 की मौत और 7 अन्य घायल अमेरिका

    महाराष्ट्र पुलिस

    महाराष्ट्र: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर लगा महिला को छेड़ने और उसके पति को पीटने का आरोप महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: औरंगजेब की तस्वीर के साथ डांस करने पर 8 के खिलाफ मुकदमा दर्ज महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: पालघर में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप, आठ आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र
    सलमान के अलावा अक्षय कुमार और अनुपम खेर की भी बढ़ाई गई सुरक्षा सलमान खान

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023