Page Loader
महाराष्ट्र: सोलापुर के बाद अब सतारा के गांव में EVM का विरोध, प्रस्ताव पास किया
महाराष्ट्र के सतारा में EVM के खिलाफ प्रस्ताव पारित

महाराष्ट्र: सोलापुर के बाद अब सतारा के गांव में EVM का विरोध, प्रस्ताव पास किया

लेखन गजेंद्र
Dec 10, 2024
05:12 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर विवाद नहीं थम रहा है। पिछले दिनों सोलापुर के मारशिरस विधानसभा सीट पर ग्रामीणों के विरोध के बाद अब सतारा जिले के कराड (दक्षिण) सीट पर विवाद शुरू हो गया। यहां कोलेवाड़ी ग्राम सभा ने भविष्य में मतपत्रों से चुनाव कराने का संकल्प लिया और EVM के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया है। ग्रामीणों ने मतपत्र से चुनाव न होने पर विरोध की बात कही है।

विवाद

क्या है विवाद?

कराड (दक्षिण) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कर रहे थे। नवंबर में हुए चुनाव में चव्हाण 39,355 वोटों से भाजपा के अतुलबाबा सुरेश भोंसले से हार गए। भोंसले को 1.39 लाख वोट मिले, जबकि चव्हाण को 1.01 लाख वोट मिले थे। कोलेवाड़ी गांव के लोगों को संदेह है कि EVM की वजह से चव्हाण को वोट नहीं मिले। इसको लेकर उन्होंने विरोध शुरू किया है।

विरोध

इससे पहले मारशिरस सीट पर क्या था विवाद?

मालशिरस सीट (अनुसूचित जाति) पर हुए चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के उत्तमराव शिवदास जांकर ने भाजपा के रामविठ्ठल सतपुते को 13,147 वोट से हराया है। इस सीट के अंतर्गत मारकडवाड़ी गांव में कुल 1,900 वोट हैं, जहां जांकर को 843 और सतपुते को 1,003 वोट मिले थे, ग्रामीणों का कहना है कि गांव में सतपुते के 100-150 से ज्यादा वोट नहीं थे। ग्रामीणों ने यहां दोबारा से मतपत्र से चुनाव करवाया था।