महाराष्ट्र ने तटीय सुरक्षा बल के लिए 282 पूर्व अग्निवीरों की भर्ती फिलहाल रोक दी है। केंद्र सरकार ने हाल ही में अग्निपथ योजना को 2 साल और आगे बढ़ाया है, जिसके ठीक बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया।
महाराष्ट्र के कई अग्निवीर इस महीने से सरकारी नौकरी शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे थे।
प्रदर्शन से पहले अग्निवीरों की स्थिति साफ करने की मांग
महाराष्ट्र के कई अग्निवीर 4 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। वे राज्य सरकार से नौकरी के मौकों पर साफ जानकारी और ठोस आश्वासन चाहते हैं।
सरकार का कहना है कि वे अभी भी इस मामले को सुलझाने में लगे हैं और उन्हें केंद्र से उम्मीदवारों की लिस्ट का इंतजार है।