NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र सरकार ने घटाई सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, आदित्य ठाकरे की बढ़ी
    देश

    महाराष्ट्र सरकार ने घटाई सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, आदित्य ठाकरे की बढ़ी

    महाराष्ट्र सरकार ने घटाई सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, आदित्य ठाकरे की बढ़ी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 25, 2019, 09:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महाराष्ट्र सरकार ने घटाई सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा, आदित्य ठाकरे की बढ़ी

    महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों की दी गई सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इसमें बदलाव किया है। अधिकारियों ने बताया कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा को कम किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और पहली बार विधायक बने आदित्य ठाकरे की सुरक्षा को बढ़ाकर 'Z' कैटेगरी किया गया है। आइये, सुरक्षा व्यवस्था में इस बदलाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

    90 से ज्यादा हस्तियों की सुरक्षा की समीक्षा

    समय-समय पर जरूरतों और खतरों को देखते हुए सरकार सुरक्षा की समीक्षा करती है। यह एक नियमित प्रक्रिया है। हाल ही में महाराष्ट्र की नई सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की थी। सचिन तेंदुलकर और आदित्य ठाकरे के साथ-साथ 90 से ज्यादा लोगों की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। इनमें से कुछ की सुरक्षा घटाई गई है तो कुछ ही बढ़ाई गई है। कई ऐसे भी लोग हैं, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में ये बदलाव

    दुनिया के महान क्रिकेटरों में शामिल और राज्यसभा के पूर्व सांसद सचिन तेंदुलकर को अब तक महाराष्ट्र सरकार की तरफ 'X' कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। इसमें एक पुलिसकर्मी हर समय तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात रहता था। सरकार ने अब यह सुरक्षा वापस ले ली है। अब उनकी सुरक्षा में 24 घंटे पुलिसकर्मी नहीं रहेगा, लेकिन जब भी वो घर से कहीं भी बाहर जाएंगे तो उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस का एस्कॉर्ट हमेशा मौजूद रहेगा।

    अन्ना हजारे की सुरक्षा बढ़ी

    महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार को पहले 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी। उनकी सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनके भतीजे अजित पवार की भी 'Z' कैटेगरी की सुरक्षा जारी रहेगी। उन्हें पहले भी यही सुरक्षा दी गई थी। इनके अलावा जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की सुरक्षा को बढ़ाया गया है। पहले उन्हें 'Y+' कैटेगरी की सुरक्षा थी, जो अब बढाकर 'Z' कैटेगरी की गई है।

    उज्ज्वल निकम की सुरक्षा कम की गई

    1993 मुंबई हमले, 26/11 मुंबई आंतकी हमला जैसे मामलों में पैरवी कर चुके जानेमाने वकील उज्ज्वल निकम की सुरक्षा को भी कम किया गया है। निकम को पहले 'Z+' कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी, जिसे अब घटाकर एस्कॉर्ट के साथ 'Y' कैटेगरी कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भाजपा सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं की सुरक्षा को कम किया जा सकता है।

    किस कैटेगरी में कितने सुरक्षाकर्मी?

    Z कैटेगरी- इस कैटेगरी में 4-5 कमांडो सहित कुल 22 सुरक्षागार्ड तैनात होते हैं। इसमें पुलिस, ITBP या CRPF और स्थानीय पुलिस के जवान शामिल होते हैं। Y+ कैटेगरी- इसमें कैटेगरी कुल 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं, जिनमें से दो निजी सुरक्षागार्ड शामिल होते हैं। सबसे ज्यादा लोगों को इसी कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। X कैटेगरी- इस कैटेगरी में दो सुरक्षागार्ड तैनात होते हैं। इनमें से एक व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी (PSO) होता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    महाराष्ट्र
    उद्धव ठाकरे
    शिवसेना समाचार
    शरद पवार

    महाराष्ट्र

    उद्धव ठाकरे ने कहा, महाराष्ट्र में नहीं बनेगा NRC के लिए कोई भी डिटेंशन सेंटर शिवसेना समाचार
    अजित पवार होंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, कैबिनेट विस्तार में होंगे मंत्रिमंडल में शामिल उद्धव ठाकरे
    झारखंड विधानसभा चुनाव का नतीजा कैसे करेगा राज्यसभा में भाजपा की सीटों को प्रभावित? झारखंड
    झारखंड: भाजपा के हाथ से गया एक और राज्य, कांग्रेस के गठबंधन की बनेगी सरकार छत्तीसगढ़

    उद्धव ठाकरे

    उद्धव ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी करना शख्स को पड़ा महंगा, शिवसैनिको ने किया गंजा मुंबई
    उद्धव ठाकरे बोले- जामिया के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई ने जलियांवाला बाग त्रासदी की याद दिलाई महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, शिवसेना को मिला गृह, NCP को वित्त मंत्रालय महाराष्ट्र
    शरद पवार ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था महाराष्ट्र में साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव नरेंद्र मोदी

    शिवसेना समाचार

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी NRC के खिलाफ, अब तक विरोध में आए सात मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
    'राहुल सावरकर' बयान पर शिवसेना की कांग्रेस को चेतावनी, सावरकर पर नहीं होगा कोई समझौता महाराष्ट्र
    क्या है राज्यसभा का गणित और नागरिकता संशोधन बिल पारित कराने के लिए भाजपा की योजना? कांग्रेस समाचार
    नागरिकता संशोधन बिल पर शिवेसना का यू-टर्न; पहले किया विरोध, फिर "राष्ट्रहित" में किया समर्थन मुस्लिम

    शरद पवार

    महाराष्ट्र: सरकार और गठबंधन की चुनौतियों से निपटने के लिए ये है उद्धव ठाकरे की टीम महाराष्ट्र
    क्या बगावत को भुलाकर अजित पवार को बनाया जाएगा महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री? महाराष्ट्र
    जिस मैदान में उद्धव ठाकरे ने ली शपथ, वह शिवसेना के लिए इतना खास क्यों है? महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: NCP ने खुली बांहों से किया अजित पवार का स्वागत, सुप्रिया सुले ने छुए पैर महाराष्ट्र

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023