Page Loader
महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में 186 प्रतिशत वृद्धि, 4 मौतें
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में तेज वृद्धि हो रही है (तस्वीर: pixabay)

महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में 186 प्रतिशत वृद्धि, 4 मौतें

लेखन गजेंद्र
Apr 04, 2023
07:42 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस के मामलों में 186 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यहां मंगलवार को 711 नए मामले सामने आए, जबकि एक दिन पहले केवल 248 मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में कोरोना से चार लोगों की मौत भी हुई है। इनमें सतारा के दो और पुणे और रत्नागिरी का एक-एक मरीज शामिल है। पिछले सात दिन में यहां 11 मौत हुई हैं। मृत्युदर 1.82 प्रतिशत पहुंच गई है।

संक्रमण

प्रदेश में 3,792 सक्रिय मरीज

महाराष्ट्र में मौजूदा समय में 3,792 सक्रिय मरीज हैं। सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, पुणे और सतारा में सबसे ज्यादा मरीज हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि 13 और 14 अप्रैल को राज्य में कोविड तैयारियों का आंकलन करने के लिए एक मॉक ड्रिल होगी। सावंत ने लोगों से भीड़ वाली जगहों पर जाते समय सावधानी बरतने को कहा। बता दें, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।