NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / महाराष्ट्र: भाजपा विधायक ने थाने में शिंदे गुट के नेता को मारी गोली, गिरफ्तार
    अगली खबर
    महाराष्ट्र: भाजपा विधायक ने थाने में शिंदे गुट के नेता को मारी गोली, गिरफ्तार
    आरोपी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है

    महाराष्ट्र: भाजपा विधायक ने थाने में शिंदे गुट के नेता को मारी गोली, गिरफ्तार

    लेखन नवीन
    Feb 03, 2024
    10:12 am

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र के ठाणे जिले से बड़ी खबर है। यहां उल्लासनगर में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना के एक नेता को थाने के भीतर गोली मार दी।

    महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी भाजपा विधायक को तुरंत हिरासत में ले लिया, जबकि घायल एकनाथ शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ को इलाज के लिए जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात नाजुक है।

    आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।

    विवाद

    क्या है मामला?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना नेता गायकवाड़ और कल्याण ईस्ट विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गणपत के बीच कल्याण पूर्व के द्वारली परिसर में मौजूद संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर विवाद है।

    31 जनवरी को भी इस विवाद में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। शुक्रवार शाम को दोनों पक्ष उल्हासनगर के हिल स्टेशन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे।

    इस दौरान भाजपा विधायक गणपत ने शिवसेना नेता महेश और उनके साथियों पर गोलियां चला दीं।

    रिपोर्ट

    पुलिस ने मामले में क्या कहा?

    महाराष्ट्र पुलिस के उप आयुक्त (DCP) सुधाकर पथारे ने बताया कि भाजपा विधायक गणपत और शिवसेना नेता महेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद था, जिसकी शिकायत लेकर वे लोग थाने में आए थे।

    उन्होंने कहा, "थाने में दोनों के बीच बहस हुई तो गणपत ने महेश उनके साथियों पर गोली चला दी। घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं और आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है।"

    कार्रवाई

    पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की?

    DCP पठारे ने बताया कि भाजपा विधायक गणपत को मेडिकल जांच के बाद शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले में अब तक आरोपी विधायक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने कहा, "घटना में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य 3 आरोपियों की तलाश जारी है। FIR में IPC और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।"

    जानकारी

    आरोपी भाजपा विधायक ने क्या कहा?

    भाजपा विधायक गणपत का आरोप है कि थाने में शिवसेना नेता महेश और उनके समर्थकों ने उनके बेटे के साथ बदतमीजी की थी, जिसके चलते उन्होंने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं।

    जांच

    महाराष्ट्र सरकार ने क्या किया?

    महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना के उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) नीलेश सोनावणे के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठित की गई है।

    इस घटना के बाद इलाके में तनाव है, जिससे निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। घायल शिवसेना नेता महेश मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और कल्याण के लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे का करीबी बताए जा रहे हैं।

    उद्धव गुट

    विपक्ष ने घटना पर क्या कहा?

    शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) ने घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे से इस्तीफे की मांग की है।

    सांसद संजय राउत ने कहा, "मुख्यमंत्री शिंदे के गृह नगर में थाने के अंदर गोलीबारी की घटना हुई और भाजपा विधायक खुलेआम कह रहे हैं कि शिंदे ने उन्हें गोली चलाने के लिए मजबूर किया। अब मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।"

    उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री कार्यालय गुंडों का अड्डा बन गया है। मुझे डर है कि ऐसी घटनाएं वहां भी हो सकती हैं।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र पुलिस
    भाजपा समाचार
    शिवसेना समाचार

    ताज़ा खबरें

    माइक्रोसॉफ्ट बिंग में आया नया AI फीचर, यूजर्स लिखकर बना सकेंगे वीडियो  माइक्रोसॉफ्ट
    पाकिस्तानी धमकी पर हिमंत बिस्वा ने दिया जवाब, कहा- चीन नहीं रोक सकता ब्रह्मपुत्र का पानी  हिमंत बिस्वा सरमा
    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: मंत्री अब्दुल सत्तार ने पुलिस को दिया लोगों की 'हड्डी तोड़ने' का आदेश, वीडियो वायरल महाराष्ट्र की राजनीति
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: 5 जनवरी के लिए कितने हैं नए दाम? यहां देखिये  पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    महाराष्ट्र: शिंदे गुटे की शिवसेना सांसद भावना गवली के ट्रस्ट को आयकर समन, क्या हैं आरोप? शिवसेना समाचार
    जालसाजों ने घर बैठे कमाई करने का दिया झांसा, व्यक्ति से ठग लिए 4.57 लाख रुपये साइबर अपराध

    महाराष्ट्र पुलिस

    महाराष्ट्र: प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, शव को दीवार में चुनवाया महाराष्ट्र
    पुलिसकर्मियों पर लगे लड़कियों के कपड़े उतरवाकर उन्हें नचाने के आरोप गलत- महाराष्ट्र सरकार राजनीति
    महाराष्ट्र: चार वर्षीय मासूम से यौन शोषण के दोषी 80 वर्षीय दंपति को 10 साल जेल महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: नांदेड़ में होला-मोहल्ला रोकने पर भीड़ ने किया पुलिस पर हमला, चार पुलिसकर्मी घायल महाराष्ट्र

    भाजपा समाचार

    राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, 22 नए मंत्रियों ने ली शपथ राजस्थान
    IIT-BHU छात्रा से गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी, आरोपियों के भाजपा से जुड़े होने पर भड़का विपक्ष  बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
    #NewsBytesExplainer: लोकसभा चुनाव के नजरिए से अभी NDA और INDIA की क्या स्थिति? कांग्रेस समाचार
    व्यावसायिक घरानों ने भाजपा को दिया सबसे अधिक चंदा, कांग्रेस दूसरे नंबर पर भी नहीं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स

    शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र: अमृता फडणवीस और प्रियंका चतुर्वेदी के बीच ट्वीट वार, 'चतुर' और 'औकात' शब्दों का इस्तेमाल महाराष्ट्र
    संजय राउत को शिवसेना संसदीय दल के नेता पद से हटाया गया, जानें किसे मिली जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे
    राहुल गांधी का बयान गलत, सावरकर हमारी प्रेरणा- संजय राउत राहुल गांधी
    लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने संजय राउत को दी जान से मारने की धमकी, शिकायत दर्ज संजय राउत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025