Loading...
मध्य प्रदेश में SDO निकला करोड़पति; 2.5 किलो सोना, 1.6 किलो चांदी और लाखों नगद मिले
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO के यहां लोकायुक्त छापा पड़ा है

मध्य प्रदेश में SDO निकला करोड़पति; 2.5 किलो सोना, 1.6 किलो चांदी और लाखों नगद मिले

लेखन आबिद खान
Nov 15, 2026
09:57 am

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के यहां लोकायुक्त का छापा पड़ा है। इस दौरान उनके पास से करोड़ों की संपत्ति और आभूषण बरामद किए गए हैं। संजीव पचमढ़ी स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में SDO हैं। प्रारंभिक जांच और तलाशी में अब तक लगभग 7.60 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति का पता चला है, जो उनकी ज्ञात वैध आय से लगभग 560 प्रतिशत ज्यादा है।

सोना

4 वाहन, करोड़ों का सोना और चांदी बरामद

संजीव के छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित ठिकानों पर 14 नवंबर को लोकायुक्त ने छापा मारा था।

अब तक 26 लाख रुपये नगद, 2.5 किलोग्राम सोना (कीमत 3.50 करोड़ रुपये), 1.6 किलो चांदी (कीमत 2.94 लाख रुपये) और 2 होटल-रिसॉर्ट समेत करीब 7.60 करोड़ रुपये की संपत्ति की जानकारी मिली है।

इसके अलावा एक स्कॉर्पियो, एक महिंद्रा KUV, एक रॉयल एनफील्ड बुलेट और एक स्कूटर समेत 4 वाहन जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 31.2 लाख रुपये है।

संपत्ति

जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े 28 दस्तावेज भी मिले

जांचकर्ताओं को शर्मा से जुड़ी 2 अन्य संपत्तियों का भी विवरण मिला। इनमें से एक 'इकोटेल रिसॉर्ट' है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है। दूसरा 'सेरेनिटी विला' है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये है।

लोकायुक्त DSP वीरेंद्र सिंह ने कहा, "जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े 28 दस्तावेज और एग्रीमेंट भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में संपत्ति आय से 228 प्रतिशत अधिक संभावित थी, लेकिन छापे के दौरान अब तक की यह करीब 560 प्रतिशत ज्यादा आई है।"

ADVERTISEMENT