NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश: आदिवासी लड़कियों पर यौन हमला करने वाले आरोपियों पर लगाया गया NSA
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश: आदिवासी लड़कियों पर यौन हमला करने वाले आरोपियों पर लगाया गया NSA
    आदिवासी लड़कियों पर यौन हमला करने वाले आरोपियों पर लगाया गया NSA (तस्वीर- घटना का वीडियो)

    मध्य प्रदेश: आदिवासी लड़कियों पर यौन हमला करने वाले आरोपियों पर लगाया गया NSA

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 17, 2022
    12:58 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में दो आदिवासी लड़कियों पर यौन हमला करने वाले चार आरोपियों पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगा दिया है।

    ये चारों मामले में मुख्य आरोपी हैं और अभी उज्जैन जेल में बंद है। उनके अलावा भी मामले में 11 आरोपी हैं, लेकिन उन पर NSA नहीं लगाया गया है।

    पुलिस ने कहा है कि महिला सुरक्षा पर सवाल उठाने वाले ऐसे कारनामों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    वारदात

    क्या है पूरा मामला?

    घटना अलीराजपुर के सोनवा इलाके के वालपुर गांव की है। यहां 11 मार्च को भगोरिया उत्सव के दौरान भीड़ ने दो आदिवासी लड़कियों पर यौन हमला किया था।

    घटना के वीडियो में पीड़ित लड़कियों को एक वाहन के पास खड़े हुए देखा जा सकता है और तभी कुछ लोग उन्हें जबरदस्ती चूमना शुरू कर देते हैं।

    एक आरोपी तो एक पीड़िता को जबरदस्ती भीड़ में भी खींच ले जाता है। भीड़ में से किसी ने पीड़िताओं की मदद नहीं की।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें घटना का वीडियो

    This video is from MP, India. tribal Women being sexually harassed assaulted in full public view. This is horrifying. Such women are subjected to this daily, because they belong to the oppressed section of the society, Tribal. #TribalLivesMatterpic.twitter.com/vUein71imK

    — Tribal Army (@TribalArmy) March 13, 2022

    कार्रवाई

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

    पुलिस ने मामले में समय पर कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और लोग कानून-व्यवस्था प सवाल उठाने लगे तो पुलिस ने 15 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। ये सभी धर और अलीराजपुर जिले के रहने वाले हैं।

    जिन चार मुख्य आरोपियों पर NSA लगाया गया है, उनमें नरेंद्र डावर (25), विशाल कियाडिया (18), दिलीप वासकेल (30) और मुन्ना भील (30) शामिल हैं।

    शिकायत

    अभी तक पीड़िताओं ने नहीं दर्ज कराई है कोई शिकायत

    पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और पीड़िताओं ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने उनसे आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

    पुलिस ने कहा, "हम उन्हें ट्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि जल्द सजा दिलाने में वो मदद कर सकती हैं। अभी तक हम उन्हें खोजने में नाकामयाब रहे हैं।"

    जिला पुलिस प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि ऐसी वारदातों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    मध्य प्रदेश में अपराध

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में मध्य प्रदेश में हर हफ्ते 45 महिलाओं के साथ रेप हुआ। इसका मतलब राज्य में हर रोज छह से अधिक महिलाओं का रेप होता है। मध्य प्रदेश इस मामले में देश में तीसरे स्थान पर है।

    यही नहीं, मध्य प्रदेश बच्चियों के लिए देश का सबसे असुरक्षित राज्य है और 2020 में राज्य में 3,259 नाबालिगों का रेप हुआ। बच्चों के खिलाफ अपराध में भी वह शीर्ष पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    महिलाओं के खिलाफ अपराध
    राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेश: भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत महाराष्ट्र
    प्रकाश झा पर हमले का मुख्य आरोपी हत्या का दोषी, जमानत पर है बाहर प्रकाश झा
    अयोध्या विवाद पर लिखी सलमान खुर्शीद की किताब को मध्य प्रदेश में कराएंगे बैन- नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस समाचार
    मध्य प्रदेश: महिला को बंधक बनाकर रेप, बच्चा पैदा करने के लिए किया मजबूर महाराष्ट्र

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    केरल: सरकारी कर्मचारियों को देना होगा दहेज न लेने का घोषणापत्र केरल
    क्या है तालिबान का शरिया कानून जिसे लेकर दहशत में है अफगानी महिलाएं? अफगानिस्तान
    कर्नाटक: मैसूर में MBA छात्रा के साथ गैंगरेप, कई घंटे बाद भी पकड़ से बाहर आरोपी कर्नाटक
    मैसूर गैंगरेप: कर्नाटक के दो मंत्री बोले- पीड़िता को सुनसान जगह नहीं जाना चाहिए था दिल्ली

    राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

    जानें क्या है दिल्ली पुलिस को मिला राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी का अधिकार दिल्ली पुलिस
    क्यों चर्चा में हैं NSA और PSA, इन दोनों कानूनों में क्या अंतर हैं? जम्मू-कश्मीर
    गाजियाबाद: अस्पताल स्टाफ के साथ बदसलूकी करने वाले तबलीगी जमात के लोगों पर लगेगा NSA योगी आदित्यनाथ
    सेना के डॉक्टरों ने अपने हाथों में लिया देश के सबसे बड़े क्वारंटाइन केंद्र का संचालन दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025