Loading...
मध्य प्रदेश के सिवनी में ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, जोड़े को फंसाने का मामला
मध्य प्रदेश के सिवनी में ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित

मध्य प्रदेश के सिवनी में ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, जोड़े को फंसाने का मामला

लेखन गजेंद्र
Nov 18, 2026
05:19 pm

क्या है खबर?

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से पुलिसकर्मियों का विवादित वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने प्रथम दृष्टया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी (SDOP) और थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और प्रकरण की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।वीडियो में ASP दीपक मिश्रा, SDOP चंचलेश मरकाम और थाना प्रभारी सतीश तिवारी प्रेमी युगल से भिड़ते दिख रहे थे।

आदेश

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री यादव ने एक्स पर लिखा, 'पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता एवं कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। सिवनी के वायरल वीडियो प्रकरण में ASP, SDOP सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और जांच के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति के तहत दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।'

मामला

पुलिस के किस वीडियो ने मचाया हड़कंप?

सिवनी के एक होटल में एक युवक अपनी महिला दोस्त के साथ आया था। तभी ASP समेत कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए।

यह घटना CCTV में कैद हो गई, जिसमें जोड़ा उनको एक ही जाति से होने, जल्द शादी करने और मर्जी से होटल आने की बात बता रहे हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी ने उनके परिवार को फोन मिलाने को कहा।

इस बीच, ASP मिश्रा को होटल कर्मचारियों से कहते सुना गया कि युवक के पास से गांजा रख दो।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का पोस्ट

ADVERTISEMENT