बेंगलुरु-फ्रैंकफर्ट लुफ्थांसा उड़ान में 'अजीब गंध' से हंगामा, बोइंग 747 मुंबई डायवर्ट
बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट जा रही लुफ्थांसा की एक उड़ान में यात्रियों को एक अप्रत्याशित परेशानी का सामना करना पडा। विमान के केबिन में अचानक एक अजीब सी गंध भर गई, जिसके बाद पायलट को मजबूरन इसे मुंबई की ओर मोडना पडा। सुरक्षा को देखते हुए इस फलाइट को बीच रास्ते में ही रोककर मुंबई में उतार दिया गया और यात्रियों को फ्रैंकफर्ट नहीं ले जाया जा सका। यह घटना 20 सितंबर, 2026 को हुई, तब बोइंग 747 विमान अपनी तय उडान से पहले ही साढ़े 3 घंटे की देरी से चल रहा था।
लुफ्थांसा ने 364 यात्रियों को फ्रैंकफर्ट के लिए दूसरी उड़ान में भेजा
लुफ्थांसा के जेफरी जेम्स ने बताया कि विमान में सवार सभी 364 यात्रियों को फ्रैंकफर्ट पहुंचाने के लिए दूसरी उड़ानों में भेजा गया। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही, जहां कई यात्रियों ने अपनी परेशानी और नाराजगी साझा की। अच्छी बात यह रही कि अगले ही दिन हालात सामान्य हो गए। लुफ्थांसा की बेंगलुरु-फ्रैंकफर्ट के लिए नियमित सेवा बिना किसी अडचन के उडान भर चुकी थी।