फोन की किस्त नहीं चुकाई तो युवक का अपहरण, बंधक बनाकर करवाया जबरन खून दान
देश
लखनऊ में एक शख्स हैं नवल, जिन्हें उनके घर से उठा लिया गया। खबर है कि उन्होंने सैमसंग का एक फोन जीरो-डाउन पेमेंट प्लान पर खरीदा था और उसकी पहली किस्त दे नहीं पाए थे।
जब दुकान के लोग फोन वापस ले गए, तो 8 सितंबर को 2 आदमी उनके घर आए और कथित तौर पर नवल का अपहरण कर लिया।
12,000 रुपये मांगने वाले अपहरणकर्ताओं से नवल को छुड़ाया गया
अपहरणकर्ताओं ने नवल को 5 दिनों तक अपनी कैद में रखा। इस दौरान उन्होंने नवल से जबरन खून दान करवाया और उनसे काम भी लिया।
पहले उन्होंने नवल के परिवार से ऑनलाइन 2,799 रुपये देने को कहा, लेकिन बाद में धमकी देकर उनकी मांग को 12,000 रुपये तक बढ़ा दिया।
आखिरकार, जब नवल के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया और लगातार मदद की गुहार लगाई, तो पुलिस ने उन्हें बचा लिया। हालांकि, इस मामले में शामिल बदमाश अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।