NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, SIT ने अतिरिक्त समय देने से किया इनकार
    अगली खबर
    प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, SIT ने अतिरिक्त समय देने से किया इनकार
    प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ SIT ने लुकआउट नोटिस जारी किया है

    प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, SIT ने अतिरिक्त समय देने से किया इनकार

    लेखन आबिद खान
    May 02, 2024
    12:41 pm

    क्या है खबर?

    अश्लील वीडियो मामले में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और कर्नाटक के हासन से जनता दल सेक्युलर (JDS) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

    कर्नाटक की विशेष जांच दल (SIT) ने रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पहले SIT ने रेवन्ना और उनके पिता एचडी रेवन्ना को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए जिसका बाद ये कार्रवाई की गई है।

    पेशी

    पेशी के लिए 7 दिन का समय देने से इनकार

    रेवन्ना ने अपने वकील के जरिए SIT को सूचित किया था कि वे देश से बाहर है, इसलिए पेश नहीं हो सकते। उन्होंने पेशी के लिए 7 दिन का अतिरिक्त समय देने की मांग की थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, SIT ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया है। संभावना है कि आज ही SIT रेवन्ना को दूसरा नोटिस जारी कर नई तारीख पर पेशी के लिए बुला सकती है।

    पत्र

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

    उन्होंने कहा, "प्रज्वल रेवन्ना पर जो गंभीर आरोप लगे हैं, उनके बारे में आपको पता ही होगा। उन पर जो भी आरोप लगे हैं, वे शर्मनाक और देश को दहला देने वाले हैं। ऐसा पता चला है कि वे राजनयिक पासपोर्ट के जरिए यात्रा कर रहे हैं। केंद्रीय विदेश मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने के निर्देश दें।"

    जर्मनी

    जर्मनी में है रेवन्ना

    अश्लील वीडियो मामला सामने आने के बाद 27-28 की रात को रेवन्ना बेंगलुरु से जर्मनी भाग गए हैं। माना जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने अपने राजनयिक पासपोर्ट का इस्तेमाल किया है।

    पहले कहा जा रहा था कि वे 3 मई को बेंगलुरु लौटकर 4 मई को SIT के सामने पेश हो सकते हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने 15 मई का टिकट बुक कराया है।

    राजनीति

    मामले पर राजनीति भी गरमाई

    मामले पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

    प्रियंका गांधी ने लिखा, 'जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले खुद जाते हैं। मंच पर उसकी तारीफ करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे?

    मामला

    क्या है मामला?

    हाल ही में रेवन्ना के 2,000 से भी ज्यादा अश्लील वीडियो सामने आए थे। इनमें से कई वीडियो में तो वह महिलाओं की मर्जी के बिना उनके साथ संबंध बनाते और इसे फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं।

    प्रज्वल की पूर्व रसोइया और रिश्तेदार की शिकायत पर उनके खिलाफ होलेनारासीपुरा में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। महिला आयोग के पत्र के आधार पर अब मामले की जांच SIT कर रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    एचडी देवगौड़ा
    सिद्धारमैया

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    कर्नाटक

    कर्नाटक: बेंगलुरु में बम विस्फोट की धमकी को सिद्धारमैया ने नकारा, बोले- कोई फोन नहीं आया सिद्धारमैया
    कर्नाटक में वाहनों का पंजीकरण होगा महंगा, जानिए कितना देगा होगा ज्यादा कर्नाटक सरकार
    #NewsBytesExplainer: जल संकट से क्यों जूझ रहा है बेंगलुरु और क्या प्रयास कर रही है सरकार? बेंगलुरु
    रामेश्वरम कैफे धमाके में IS का हाथ होने का शक, संदिग्ध ने कई बार बदला हूलिया राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    एचडी देवगौड़ा

    कुमारस्वामी का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा- मैंने मोदी की तरह बेगुनाहों को नहीं मारा कर्नाटक
    मनमोहन सिंह का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त, सालों बाद संसद में नहीं है कोई पूर्व प्रधानमंत्री लोकसभा
    काग्रेस से परेशान पूर्व प्रधानमंत्री और JD(S) प्रमुख देवगौड़ा ने कहा- कर्नाटक में होंगे मध्यावधि चुनाव कर्नाटक
    कर्नाटकः कांग्रेस के दो विधायकों का इस्तीफा, भाजपा ने दिये सरकार बनाने के संकेत कर्नाटक

    सिद्धारमैया

    कर्नाटक चुनाव: वरुणा सीट पर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया का कब्जा बरकरार, नौवीं बार जीते कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस की सत्ता वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 4 चेहरे कर्नाटक चुनाव
    कर्नाटक: मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज; विधायकों और खड़गे से मिले सिद्धारमैया, 3 पर्यवेक्षक नियुक्त मल्लिकार्जुन खड़गे
    कर्नाटक चुनाव: मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे मुख्यमंत्री का नाम, विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव पारित कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025