Page Loader
मुंबई: सिनेमाघर में दिखाए जाएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे, ऑनलाइन हो रही टिकट बुक
मुंबई में लोकसभा चुनाव का होगा मल्टीप्लेक्स में प्रीमियर

मुंबई: सिनेमाघर में दिखाए जाएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे, ऑनलाइन हो रही टिकट बुक

लेखन गजेंद्र
May 31, 2024
12:53 pm

क्या है खबर?

लोकसभा चुनाव के नतीजों का सभी को इंतजार है, लोग 4 जून को टीवी और मोबाइल पर टकटकी लगाकर बैठेंगे। इसी मौके को बड़े पर्दे पर दिखाने के लिए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अलग इंतजाम किया गया है। यहां के कांजुरमार्ग स्थित मल्टीप्लेक्स में लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन मूवी मैक्स हुमा में प्रीमियर का इंतजाम किया गया है। इसकी टिकट बुकिंग की जानकारी कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

चुनाव परिणाम

6 घंटे का होगा शो

पेटीएम के टिकट न्यू वेबसाइट पर इसकी बुकिंग का शो दिखा रहा है। यह 4 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा और 6 घंटे तक चलेगा। यह शो हिंदी में होगा। बुक माय शो में इसके विषय में कोई जानकारी नहीं दी गई है। मूवी मैक्स हुमा के अलावा अन्य किसी मल्टीप्लेक्स में चुनाव परिणाम की जानकारी नहीं है। बता दें कि चुनाव में इस बार भाजपा को विपक्षी पार्टियों का INDIA गठबंधन टक्कर दे रहा है।

ट्विटर पोस्ट

एक्स पर साझा किया स्क्रीनशॉट