तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में भयावह लापरवाही, सांभर में मिली छिपकली
देश
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में एक सरकारी स्कूल में परोसे गए सांभर में एक मरी हुई छिपकली मिली। यह सांभर खाने के बाद करीब 40 छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह खाना राज्य की मुफ्त नाश्ता योजना का हिस्सा था।
सांभर खाने के कुछ ही देर बाद कई छात्रों को चक्कर आने लगे और उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ते देख सभी छात्रों को फौरन अस्पताल ले जाकर इलाज शुरू किया गया।
करीब 40 छात्रों को अस्पताल ले जाया गया
यह घटना उस वक्त हुई जब करीब 40 छात्र नाश्ता कर रहे थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी छात्रों को अस्पताल पहुंचा दिया गया और उनका इलाज तुरंत शुरू हो गया।