बिलकिस बानो केस में दोषी ठहराए गए 2 लोगों के वकील आयुष आनंद ने मीडिया को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह सुप्रीम कोर्ट की सुनवाइयों को जरूरत से ज्यादा नाटकीय अंदाज में पेश कर रहा है।
आनंद का कहना है कि यह दावा बिल्कुल गलत है कि बानो को हाल में हुई अदालती गतिविधियों की जानकारी नहीं दी गई थी। ऐसे दावे सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए किए जाते हैं।
आनंद ने कहा- बिलकिस बानो को दरकिनार नहीं किया गया
आनंद ने बताया कि अगस्त 2025 में ही याचिकाएं दायर की गई थीं। मार्च 2026 में सुप्रीम कोर्ट के नोटिस की खबर भी व्यापक रूप से छापी गई थी, इसलिए बानो को दरकिनार किए जाने की बात सही नहीं है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोषियों को कई सुनवाइयों के बाद जमानत मिली थी। यह फैसला दोषियों के लंबे समय तक जेल में रहने और उनमें से एक की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।
आनंद ने पत्रकारों से आग्रह किया कि वे ऐसी खबरों को फैलाने से बचें जिन्हें वे झूठा और केवल प्रचार पाने वाला बताते हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि मीडिया को हमेशा सटीक जानकारी ही देनी चाहिए।