NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / रवांडा से भारत लाया गया लश्कर का आतंकी सलमान रहमान खान कौन है?
    अगली खबर
    रवांडा से भारत लाया गया लश्कर का आतंकी सलमान रहमान खान कौन है?
    लश्कर से जुड़े आतंकी को रवांडा से भारत प्रत्यर्पित किया गया है

    रवांडा से भारत लाया गया लश्कर का आतंकी सलमान रहमान खान कौन है?

    लेखन आबिद खान
    Nov 28, 2024
    04:55 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने लश्कर से जुड़े एक आतंकी सलमान रहमान खान को रवांडा से भारत प्रत्यर्पित करा लिया है।

    27 नवंबर को रवांडा ने उसे भारत को सौंप दिया है। रहमान के खिलाफ बेंगलुरु में आतंकी साजिश रचने के लिए इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया था।

    उस पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े कई आरोप हैं।

    आरोप

    सलमान पर क्या हैं आरोप?

    CBI के मुताबिक, NIA ने 2023 में रहमान के खिलाफ आपराधिक साजिश, आतंकवादी संगठन का सदस्य होने और आतंकवादी संगठन को सहायता प्रदान करने तथा शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से संबंधित अपराधों से संबंधित मामला दर्ज किया था।

    वह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (LeT) का सदस्य है।

    वह बेंगलुरु में आतंकवादी गतिविधियों के लिए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक उपलब्ध कराने में सहायता करता था। जेल में रहने के दौरान रहमान आतंकियों के संपर्क में आया था।

    पुलिस

    बेंगलुरु पुलिस ने भी दर्ज किया था मामला

    दरअसल, 2023 में बेंगलुरु सिटी पुलिस ने परप्पाना अग्रहारा केंद्रीय जेल में छापा मारा था। इस दौरान अधिकारियों ने 7 पिस्तौल, 4 हथगोले, एक मैगजीन, 45 जिंदा राउंड और 4 वॉकी-टॉकी बरामद किए थे।

    जांच से पता चला कि हथियार एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, जिसका उद्देश्य कट्टरपंथी विचारधारा फैलाना और Let का समर्थन करना था।

    इस संबंध में पुलिस ने एक FIR भी दर्ज की थी। बाद में NIA ने मामला अपने हाथ में ले लिया था।

    गिरफ्तारी

    रवांडा में कैसे पकड़ा गया रहमान? 

    गिरफ्तारी के डर से रहमान रवांडा भाग गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, वो अपनी पहचान छिपाने के लिए रवांडा के किगाली इलाके में दुकान भी चला रहा था।

    इस बीच भारतीय एजेंसियों को सूचना मिली कि एक भारतीय नागरिक अफ्रीका के किसी देश में बैठकर षड्यंत्र में सहयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर भारतीय एजेंसियों ने जांच की और पहचान होने पर रवांडा ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन को सूचित किया।

    प्रत्यर्पण 

    इस साल 26 अपराधी किए गए प्रत्यर्पित

    रहमान इस साल प्रत्यर्पित किया गया 26वां अपराधी है। 2021 से अब तक इंटरपोल के साथ संयुक्त अभियान में 100 से अधिक अपराधियों को भारत वापस लाया जा चुका है।

    इसी महीने बरकत अली नामक अपराधी को सऊदी अरब से वापस लाया गया था, जिस पर मुंबई में दंगा फैलाने और विस्फोटक पदार्थों के इस्तेमाल का आरोप था।

    10 नवंबर को रेहान अरबिकलालारिक्कल को भी सऊदी अरब से केरल प्रत्यर्पित किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लश्कर-ए-तैयबा
    रवांडा
    बेंगलुरु
    राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    लश्कर-ए-तैयबा

    द रजिस्टेंस फोर्स आतंकी संगठन घोषित, गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत की कार्रवाई गृह मंत्रालय
    अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी करार, इस बार चीन नहीं अटका सका रोड़ा अब्दुल रहमान मक्की
    जम्मू-कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर आतंकी विरोधी ऑपरेशंस
    जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा में आतंकी ठिकानों को सुरक्षाबलों ने नष्ट किया, लश्कर के 4 सदस्य गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर

    रवांडा

    अफ्रीका: महिलाओं से बचने के लिए 55 साल से घर में कैद ये व्यक्ति, जानें मामला अफ्रीका

    बेंगलुरु

    भारत में हीटवेव: दिल्ली में असहनीय और बेंगलुरु में क्यों बेहतर है स्थिति? दिल्ली
    प्रज्वल रेवन्ना मामले में वीडियो वायरल होने से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ? कर्नाटक
    बेंगलुरु में बारिश ने 133 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा, एक दिन में 111.1 मिमी हुई बारिश कर्नाटक
    राहुल गांधी को मानहानि मामले में बेंगलुरु की विशेष कोर्ट से मिली जमानत राहुल गांधी

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    लश्कर-ए-तैयबा ने कराए थे राजौरी और पुंछ में हुए आतंकी हमले, NIA की जांच में खुलासा जम्मू-कश्मीर
    भारतीय दूतावासों पर हमले के लिए ऑनलाइन भड़काए गए लोग, 30 संदिग्ध रडार पर- रिपोर्ट लंदन
    ISIS आतंकी साजिश का मामला, महाराष्ट्र-कर्नाटक में 40 से अधिक स्थानों पर NIA की छापेमारी जारी इस्लामिक स्टेट
    कर्नाटक: NIA को मिली राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया खोज अभियान कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025