पहली बार लद्दाख में ऐतिहासिक जाति गणना शुरू, जानिए क्यों है अहम
देश
लद्दाख में जल्द ही देश की पहली जातीय जनगणना शुरू होने वाली है। आजाद भारत में यह पहली बार होगा, जब जातीय गणना होगी और इसे 2027 की जनगणना के साथ किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी।
इस पहले चरण में लद्दाख के अलावा, उन इलाकों को भी शामिल किया जाएगा जहां बहुत ज्यादा बर्फबारी होती है। इस गणना के दौरान लोगों से 40 तरह की जानकारी जुटाई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि एक कॉलम ऐसा भी होगा जहां लोग अपनी जाति खुद लिख सकेंगे।
लद्दाख को क्यों चुना गया?
दरअसल, लद्दाख को इसलिए चुना गया है, ताकि यह देखा जा सके कि पूरे देश में पहली बार जातीय गणना का काम कैसे किया जाएगा। लद्दाख इस पूरी प्रक्रिया को करके एक तरह से इसका मॉडल पेश करेगा।