दिल्ली पुलिस ने 36 साल के मजदूर प्रमोद को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर पत्थर से मारकर उसकी जान ले ली।
महिला 10 नवंबर को सड़क किनारे नशे की हालत में मृत मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मजदूर प्रमोद ने कबूला गुनाह
पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान प्रमोद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। यह वारदात 7 नवंबर को हुई थी और अब अधिकारी मामले को मजबूत बनाने के लिए सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।