बेंगलुरु में आज 7 घंटे 'बत्ती गुल'! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं है सूची में?
बेंगलुरु में रहने वाले लोगों के लिए आज एक अहम खबर है। शहर के कई इलाकों में आज बिजली गुल रह सकती है। KPTCL अपने सबस्टेशनों पर जरूरी मरम्मत का काम कर रहा है, जिसकी वजह से ये कटौती की जाएगी। ये बिजली कटौती 7 घंटे तक चल सकती है। इसका मुख्य मकसद बिजली की आपूर्ति को और भी बेहतर और भरोसेमंद बनाना है, लेकिन इस दौरान आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
RR नगर, बणशंकरी में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद
अगर आप RR नगर या बणशंकरी (उत्तराहल्ली, बणशंकरी के तीसरे से छठे स्टेज, गिरि नगर, कत्रीगुप्पे, होसकेरेहल्ली, PES कॉलेज इलाका, या बसवनगुडी) में रहते हैं, तो सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। डोमलोर (अमरज्योति और HAL सबस्टेशन जोन) के साथ-साथ कोडिहल्ली और सालारपुरिया टेक पार्क जैसे इलाकों में बिजली कटौती शाम 5 बजे तक खिंच सकती है। EPIP जोन, मान्याता टेक पार्क, NGEF, RMV एक्सटेंशन और मल्लेश्वरम जैसे इलाकों में भी बिजली की आपूर्ति में रुकावट आएगी। इसलिए, अपने फोन और बाकी जरूरी सामान को पहले ही चार्ज कर लें और जरूरी काम जल्दी निपटा लें।