किसानों का अघोषित आपातकाल का आरोप, बोले- 150 किसान पदाधिकारियों के घर पर छापा मारा
क्या है खबर?
दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने शुक्रवार को केंद्र और हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने अघोषित आपातकाल बताते हुए कहा कि सरकार किसानों और पत्रकारों को परेशान कर रही है।
किसान संगठनों के प्रवक्ता तेजवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि किसानों की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को नोटिस जारी किया गया है।
साथ ही हरियाणा में करीब 150 किसान पदाधिकारियों के आवास पर छापा मारा गया और नोटिस चस्पा किया गया है।
आंदोलन
महिलाओं और बच्चों को परेशान करने का आरोप
सिंह ने बताया कि पुलिस रात में पदाधिकारियों के आवास पर पहुंचकर उनके बच्चों को परेशान कर रही और महिलाओं से बदतमीजी से पेश आ रही है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाने की तैयारी कर रही है।
किसान नेता ने कहा, "आज लोकतंत्र खत्म हो चुका है। अंबाला पुलिस ने नोटिस जारी किया है और हमारी संपत्ति कुर्क की जा रही हैं, ये अघोषित आपातकाल है।"
उन्होंने कहा कि आंदोलन मानवाधिकार है, पुलिस NSA कैसे लगा सकती है।
ट्विटर पोस्ट
किसानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Farm Union leaders held a Press Conference wherein they said that protestors from Haryana were being troubled. Last night, the police tried to create disturbances at more than 150 farmers’ houses. pic.twitter.com/2DTOrDP0G0
— Praveen (@praveenpscs) February 23, 2024
जानकारी
अंबाला पुलिस ने NSA लगाने का आदेश वापस लिया
हरियाणा की अंबाला पुलिस ने किसानों की संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया है। हालांकि, पुलिस ने किसानों पर NSA लगाने की बात से इनकार किया है। इससे पहले पुलिस ने NSA लगाने की बात कही थी, लेकिन गुरुवार को आदेश वापस ले लिया।