Page Loader
किरेन रिजिजू ने संभाला भू-विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार, कानून मंत्रालय जाने पर बोले- ये सजा नहीं
किरेन रिजिजू ने संभाला पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार (तस्वीर: ट्विटर/@Kirenrijiju)

किरेन रिजिजू ने संभाला भू-विज्ञान मंत्रालय का कार्यभार, कानून मंत्रालय जाने पर बोले- ये सजा नहीं

लेखन गजेंद्र
May 19, 2023
12:55 pm

क्या है खबर?

कानून और न्याय मंत्रालय से हटाए जाने के बाद किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को केंद्रीय भू-विज्ञान मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, "विपक्ष का मेरे खिलाफ बोलना कोई नई बात नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी मुझे इससे पहले भी कई अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दे चुके हैं। यह बदलाव कोई सजा नहीं है, बल्कि सरकार की योजना है। यह प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण है। यह राजनीति पर बात करने का दिन नहीं है।"

कार्यभार

विपक्ष ने साधा था रिजिजू पर निशाना

रिजिजू से कानून मंत्रालय का कार्यभार छीने जाने पर विपक्ष ने निशाना साधा था। कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने उन्हें 'नाकाम मंत्री' कहा था, वहीं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर चुटकी ली, 'अब कानून नहीं, भू-विज्ञान मंत्रालय। कानूनों के पीछे का विज्ञान समझना सरल नहीं है।' चर्चा है कि रिजिजू के लगातार आ रहे विवादित बयानों की वजह से उनसे कानून मंत्रालय छीना गया है। उनकी जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है।

ट्विटर पोस्ट

किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री का कार्यभार संभाला