उत्तर प्रदेश के इटावा-कानपुर हाईवे पर राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर से लौट रही एक टूरिस्ट बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 श्रद्धालुओं की जान चली गई और 27 लोग जख्मी हो गए।
ये सभी यात्री मंदिर से दर्शन कर उन्नाव वापस जा रहे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि बस ड्राइवर को नींद का झोंका आ गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।
10 घायलों को अस्पताल भेजा गया
घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, 10 लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने हाईवे से गाड़ियों को हटाकर रास्ता साफ कर दिया है। अब आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस किसी की शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है।