केतन अग्रवाल हत्याकांड का रहस्य गहराया, मंगेतर सिया की कहानी पर उठे सवाल
पुणे के लोहागढ़ किले से गिरने से हुई केतन अग्रवाल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने केतन और सिया गोयल का रिश्ता तय कराने वाले नरेंद्र मित्तल से पूछताछ की है। मित्तल दोनों परिवारों से जुड़े हुए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने सिर्फ केतन और सिया का परिचय कराया था। उन्हें उनके किसी अन्य रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह मामला तब एक नए मोड़ पर आ गया, जब सिया गोयल ने घटना के बारे में जो कहानी बताई, उसमें कई बातें आपस में मेल नहीं खा रही थीं।
पुलिस केतन को किले से धक्का दिए जाने के आरोप की कर रही जांच
मित्तल ने इस साल की शुरुआत में ही दोनों का रिश्ता तय कराया था और पुणे में उनकी सगाई हुई थी। पुलिस को दिए अपने बयान में मित्तल ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि सिया ऐसी घटना में शामिल हो सकती है। उन्होंने केतन और सिया दोनों को ही भले और सभ्य लोग बताया। उनका कहना था कि दोनों परिवारों ने कभी सोचा भी नहीं था कि सिया इस तरह की किसी घटना का हिस्सा बनेगी।