केरल में निपाह वायरस की दस्तक, कोझिकोड में शख्स संक्रमित मिला
देश
केरल के कोझिकोड के एक 43 साल के कारोबारी में निपाह वायरस की शुरुआती रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद केरल सरकार हाई अलर्ट पर है। वे अभी वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने बताया कि सरकार ने तुरंत कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। जिन लोगों के इस वायरस के संपर्क में आने की संभावना है, उन्हें अलग किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
अधिकारी उनकी हर जगह जाने की जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि उनके संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया जा सके। अभी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि वायरस से बचाव के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।