वंदे मातरम पर केरलम का केंद्र सरकार को सीधा जवाब, कहा- केवल 2 छंद गाएंगे
केरलम सरकार ने तय किया है कि राज्य के सरकारी कार्यक्रमों में 'वन्दे मातरम्' के केवल पहले 2 छंद ही गाए जाएंगे। यह फैसला हाल ही में पूरे गीत को गाने के आदेश को लेकर हुए बड़े विरोध के बाद लिया गया है। केरल के दोनों प्रमुख राजनीतिक गठबंधनों, UDF और LDF, ने गीत के बाद वाले छंदों को गाने पर आपत्ति जताई थी। उनका तर्क था कि ये छंद भारत के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को नहीं दर्शाते हैं।
के मुरलीधरन ने केंद्र सरकार के निर्देश को नकारा
स्वास्थ्य मंत्री के मुरलीधरन ने साफ तौर पर कहा, "केरल केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करेगा।" उन्होंने बताया कि केरल में सिर्फ 2 छंद गाने की एक पुरानी परंपरा रही है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हाल ही में हुए शपथ ग्रहण समारोह में पूरा गीत सिर्फ इसलिए गाया गया था क्योंकि उस समय राज्यपाल वहां मौजूद थे। नए सर्कुलर ने अधिकारियों को भी चौंका दिया, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस की पिछली योजनाओं में 'वन्दे मातरम्' गाने का कोई जिक्र नहीं था।