केरल सरकार का बड़ा तोहफा: अब महिलाएं और ट्रांसजेंडर KSRTC बसों में मुफ्त करेंगे सफर
देश
केरल सरकार ने 'प्रियदर्शिनी' नाम की एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत, 15 जून से राज्य में सभी महिलाएं और ट्रांसजेंडर लोग KSRTC की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने इस योजना का ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि यह कदम सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के एक बड़े चुनावी वादे को भी पूरा करेगा।