NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / केरल: कन्नूर में अस्पताल के मुर्दाघर में ले जा रहे थे "शव", अचानक जिंदा हुआ
    अगली खबर
    केरल: कन्नूर में अस्पताल के मुर्दाघर में ले जा रहे थे "शव", अचानक जिंदा हुआ
    केरल के कन्नूर में मृत व्यक्ति जिंदा हुआ (पिक्सल)

    केरल: कन्नूर में अस्पताल के मुर्दाघर में ले जा रहे थे "शव", अचानक जिंदा हुआ

    लेखन गजेंद्र
    Jan 15, 2025
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    केरल में कन्नूर के अस्पताल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक "शव" को मुर्दाघर में ले जाया जा रहा था, तभी उसकी सांसें लौट आई और वह जिंदा हो गया। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।

    घटना एकेजी कोऑपरेटिव अस्पताल में घटी। यहां पचपोइका निवासी पवित्रन (67) की मंगलवार को मौत हुई थी। उनके परिवार ने अंतिम क्रिया की तैयारी शुरू कर दी थी।

    मौत की खबर का विज्ञापन अखबारों में भी था।

    घटना

    क्या है पूरा मामला?

    पवित्रन के परिजनों ने बताया कि मरीज का कर्नाटक में मंगलुरु के हेगड़े अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे वेंटीलेटर पर थे। डॉक्टरों ने उनके कम दिन जीवित रहने की संभावना जताई।

    इसके बाद परिजन उनको एंबुलेंस से लेकर कन्नूर ला रहे थे। एंबुलेंस में पवित्रन की पत्नी और बहन थीं। तभी उनकी सांस थम गई।

    रात में पहुंचने पर परिजनों ने पवित्रन का शव मुर्दाघर के फ्रीजर में रखवाया और अंतिम संस्कार की तैयारी की।

    सूचना

    अस्पताल के कर्मचारियों ने सूचना दी

    जब पवित्रन का शव मुर्दाघर में शिफ्ट किया जा रहा था, तभी उनकी उंगलियां हिलती दिखी। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत डॉक्टरों के सूचना दी।

    डॉक्टरों ने देखा तो पवित्रन का रक्तचाप सामान्य पाया गया। उसको तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। पवित्रन गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती है और वह सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है।

    सांस, हृदय और गुर्दे से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित पवित्रन का इलाज चल रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    केरल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    केरल

    वायनाड भूस्खलन पर नहीं मिली केंद्र से कोई विशेष सहायता, मुख्यमंत्री पिनरई विजयन का दावा पिनरई विजयन
    मानसून: इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश, जारी हुआ अलर्ट  मानसून
    केरल: गवी की यात्रा को मजेदार बना सकती हैं ये 5 गतिविधियां पर्यटन
    मानसून: इन राज्यों के लोग हो जाएं सावधान, आज भारी बारिश की संभावना मानसून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025