केरलम में किसानों की बल्ले-बल्ले: मुआवजा 25 प्रतिशत बढ़ा, रबर के दाम होंगे 300 रुपये किलोग्राम
केरलम सरकार किसानों को जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मदद करने के लिए नई नीतियां लेकर आ रही है। किसान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने बताया कि फसल नुकसान का मुआवजा 25 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है और धान किसानों को उनकी फसल के लिए बेहतर दाम मिलेंगे।
रबर के दाम 300 रुपये किलो तक पहुंचेंगे
रबर के दाम फिर से बढ़ने वाले हैं, जल्द ही 300 रुपये किलो तक पहुंचेंगे ताकि रबर किसानों को बेहतर फायदा मिले। सरकार पारंपरिक खेती के तरीकों में AI तकनीक को भी जोड़ने की योजना बना रही है।
ऐसी उम्मीद है कि इस तकनीक से फसल का नुकसान और जंगली जानवरों द्वारा पहुंचाई जाने वाली क्षति कम होगी। इसके साथ ही, सरकार चाहती है कि किसान एवोकैडो और रंबुटन जैसी विविध फसलें आसानी से उगा सकें, बंद पड़े बागानों को फिर से शुरू किया जाए और विझिंजम पत्तन के माध्यम से "केरल ब्रांड" के उत्पादों का निर्यात किया जाए।