NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट
    अगली खबर
    दिल्ली: भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट
    दिल्ली: भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट

    दिल्ली: भाजपा के प्रदर्शन के बाद केजरीवाल ने LG से मांगी छठ पूजा आयोजन की छूट

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 14, 2021
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उप राज्यपाल (LG) अनिल बैजल को पत्र लिखकर राजधानी में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति देने की मांग की है।

    केजरीवाल ने उप राज्यपाल से जल्द से जल्द दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है ताकि इस दिशा में फैसला लिया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में महामारी की स्थिति नियंत्रण में है और कुछ पाबंदियों के साथ आयोजन की छूट दी जा सकती है।

    जानकारी

    DDMA ने आयोजन पर लगाई है रोक

    30 सितंबर को जारी आदेश में DDMA ने महामारी के खतरे को देखते हुए नदी के किनारे और मंदिरों समेत सभी सार्वजनिक स्थलों पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी थी।

    अब केजरीवाल ने दिल्ली में महामारी की स्थिति नियंत्रण में बताते हुए उप राज्यपाल से कोविड प्रोटोकॉल के साथ छठ पूजा का आयोजन करने की अनुमति देने की मांग की है।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान आदि राज्य भी इसकी छूट दे चुके हैं।

    छठ पूजा आयोजन

    दिल्ली ने केंद्र से मांगे थे दिशानिर्देश

    इससे पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर पर्व को मनाने की अनुमति और इस संबंध में दिशानिर्देश जारी करने की मांग की थी।

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को भेजे पत्र में सिसोदिया ने लिखा कि छठ पूजा उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मनाए जाने वाला ऐतिहासिक पर्व है। यह पूर्वांचल समाज के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक त्योहार है और लोग इस पर्व को मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    विरोध

    भाजपा ने किया था प्रदर्शन

    भाजपा ने मंगलवार को छठ पूजा पर रोक के आदेश के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष रह चुके मनोज तिवारी ने कई जगहों पर प्रदर्शन का नेतृत्व किया और सवाल पूछा कि जब राजधानी में साप्ताहिक बाजारों से लेकर मेट्रो, बस, थिएटर और शराब की दुकानें तक चल रही हैं तो कोविड नियमों का पालन करते हुए छठ पूजा का आयोजन क्यों नहीं किया जा सकता?

    प्रदर्शन के दौरान चोट लगने से तिवारी घायल हो गए थे।

    जानकारी

    तिवारी ने केजरीवाल को लिखा पत्र

    मनोज तिवारी ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को पत्र भेजकर कहा है कि अगर आयोजन की अनुमति देने के लिए गंभीर होती तो वह पिछले महीने ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से दिशानिर्देश मांग सकती थी।

    केजरीवाल पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाते हुए तिवारी ने लिखा, 'मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि आप हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करते हैं और आप पर दिल्ली में मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगता है।'

    कोरोना वायरस

    दिल्ली में संक्रमण और वैक्सीनेशन की क्या स्थिति?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 14,39,283 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 338 सक्रिय मामले हैं, 14,13,856 लोग महामारी को हराकर ठीक हो चुके हैं और 25,089 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    वहीं वैक्सीनेशन कवरेज की बात करें तो दिल्ली में कोरोना वैक्सीन की 1,93,65,564 खुराकें दी जा चुकी हैं। यहां 1,26,60,057 लोगों को पहली और 67,05,507 लोगों को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    मनोज तिवारी
    अनिल बैजल

    ताज़ा खबरें

    स्विट्जरलैंड में विशाल ग्लेशियर टूटकर ढहा, पूरा गांव मलबे में दफन स्विट्जरलैंड
    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर

    दिल्ली

    सलमान, अक्षय और अजय देवगन समेत 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला रेप
    दिल्ली दौरे पर रूस के NSA, अफगानिस्तान के मुद्दे पर उच्च स्तरीय बैठकों में लेंगे हिस्सा अफगानिस्तान
    दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक गणेशोत्सव पर लगाई रोक, कोरोना महामारी के चलते उठाया कदम महाराष्ट्र
    दिल्ली में हुई रिकॉर्ड बारिश, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भरा पानी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में एक बार फिर हफ्ते भर के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन दिल्ली
    सिंगापुर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की उड़ानें रद्द करने की मांग दिल्ली
    कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवार को मिलेगी 50,000 रुपये की आर्थिक मदद- अरविंद केजरीवाल दिल्ली सरकार
    केजरीवाल के दावे पर सिंगापुर की प्रतिक्रिया- नया वेरिएंट नहीं, भारत में मिला स्ट्रेन फैल रहा दिल्ली

    मनोज तिवारी

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी आम आदमी पार्टी समाचार
    स्वास्तिक विवाद में AAP की सफाई, हिंदू और नाजी प्रतीकों में फर्क समझे भाजपा आम आदमी पार्टी समाचार
    लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति दिल्ली
    टिकट न मिलने से नाराज भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में हुए शामिल दिल्ली

    अनिल बैजल

    जानें क्या है दिल्ली पुलिस को मिला राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी का अधिकार दिल्ली पुलिस
    लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के पलायन पर केंद्र सरकार के निशाने पर केजरीवाल नरेंद्र मोदी
    दिल्ली सरकार ने दिया होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों के फोन ट्रैक करने का आदेश अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली: समय से पहले जेल से रिहा हुआ जेसिका लाल हत्याकांड का दोषी मनु शर्मा दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025