मुंबई में रोटी पर थूकने वाला होटल कर्मचारी गिरफ्तार
देश
मुंबई के एक होटल कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर गोरेगांव पूर्व के फिश कोलीवाड़ा होटल में रोटियां बनाते समय उन पर थूकने का आरोप है।
एक ग्राहक ने उसका वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और पुलिस ने 53 साल के कौशर गफ्फार शेख को धर दबोचा।
होटल की स्वच्छता मानकों की जांच
यह घटना 23 मई को हुई, जब दीपक पवार नाम का एक ग्राहक होटल पहुंचा और उसे रसोई में कुछ गड़बड़ दिखी। उसने तुरंत इसका वीडियो बना लिया और स्थानीय लोगों के साथ साझा कर दिया।
2 दिन बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या होटल मालिक ने स्वच्छता के मानकों की अनदेखी की थी।
लोग इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।