LOADING...
काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे विमान की कोलकाता में आपात लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार
टर्किश एयरलाइंस के विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग हुई है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे विमान की कोलकाता में आपात लैंडिंग, 236 यात्री थे सवार

लेखन आबिद खान
Feb 04, 2026
05:34 pm

क्या है खबर?

नेपाल की राजधानी काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे टर्किश एयरलाइंस के एक विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद पायलट ने विमान को कोलकाता की ओर मोड़ लिया। विमान में सवार सभी 236 यात्री सुरक्षित हैं और फिलहाल विमान को जांच के लिए कोलकाता हवाई अड्डे पर रोका गया है।

घटना

उड़ान भरने के 4 मिनट बाद ही लगी आग

टर्किश एयरलाइंस के विमान 727 ने दोपहर 1:28 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी। 4 मिनट बाद ही पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने के संकेत मिले। इसके बाद पायलट ने विमान को काठमांडू के पश्चिम में मोड़ दिया और इंजन बंद कर दिया। करीब 10 मिनट तक विमान एक ही इंजन पर उड़ता रहा। करीब 2.49 बजे विमान को कलकत्ता हवाई अड्डे पर उतारा गया और पायलट ने इंजन में संभावित आग की सूचना कोलकाता ATC को दी।

बयान

अधिकारियों ने क्या कहा?

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAN) के उप प्रवक्ता ज्ञानेंद्र भुल ने द काठमांडू पोस्ट से कहा, "पायलट ने काठमांडू टावर को सूचित किया और स्थिति का आकलन करने के लिए धाडिंग के धारके क्षेत्र के ऊपर विमान को कुछ समय तक रोके रखते हुए एक इंजन पर उड़ान जारी रखी।" जांच के बाद चालक दल इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि विमान लंबी दूरी की उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं था। इसके बाद पायलटों ने विमान कोलकाता की ओर मोड़ दिया।

Advertisement