NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कर्नाटक: अजान के खिलाफ मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा की तैयारी, अलर्ट पर पुलिस
    अगली खबर
    कर्नाटक:  अजान के खिलाफ मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा की तैयारी, अलर्ट पर पुलिस
    कर्नाटक में अजान के खिलाफ मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा की तैयारी।

    कर्नाटक: अजान के खिलाफ मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा की तैयारी, अलर्ट पर पुलिस

    लेखन भारत शर्मा
    May 09, 2022
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    देश में लाउडस्पीकर पर अजान के खिलाफ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग उठाने के बाद अब कर्नाटक में भी इसकी आग पहुंच गई है।

    एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राज्य भर में अजान के खिलाफ हनुमान चालीसा का जाप शुरू करने का ऐलान किया है।

    इसको लेकर राज्य की पुलिस अलर्ट पर है और सरकार ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    चेतावनी

    श्रीराम सेना के संस्थापक ने दी चेतावनी

    श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक ने सुबह 5 बजे मैसूर जिले के एक मंदिर में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा के पाठ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मस्जिदों में अजान के खिलाफ 1,000 से अधिक मंदिरों में हनुमान चालीसा और 'सुप्रभात' (सुबह) की आरती की जाएगी।

    इसके बाद पुलिस ने बेंगलुरु के एक मंदिर में हनुमान चालीसा का जाप शुरू करने की तैयारी कर रहे श्रीराम सेना के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

    चुनौती

    मुतालिक ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को दी चुनौती

    इससे पहले रविवार को मुतालिक ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र से कहा था कि वो भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह धार्मिक स्थलों से अनधिकृत लाउडस्पीकरों को उतरवाने और अनुमतिशुदा लाउडस्पीकरों की आवाज ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए निर्धारित डेसिबल में कराकर दिखाए।

    इसके बाद बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त कमल पंत ने मुख्यमंत्री बोम्मई से उनके आवास पर मुलाकात कर मामले से निपटने की योजना बनाई।

    तनाव

    श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद तनावपूर्ण हुए हालात

    पुलिस के श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। ऐसे में सांप्रदायिक हिंसा भड़कने की आशंका को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    इस बीच, गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा "ध्वनि प्रदूषण पैदा करने वाली किसी भी गतिविधि पर अदालत के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सभी को कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

    नोटिस

    लाउडस्पीकरों के खिलाफ अब तक 301 नोटिस जारी

    बेंगलुरु में लाउडस्पीकरों के खिलाफ अब तक कुल 301 नोटिस भी जारी किए गए हैं। पब, बार और रेस्तरां को 59, उद्योगों को 12, मंदिरों को 83, चर्चों को 22 और शहर भर की मस्जिदों को 125 नोटिस दिए गए हैं। मल्लेश्वरम और अन्य जगहों के मंदिरों को कुछ नोटिस जारी किए गए हैं।

    मुतालिक ने घोषणा की है कि कार्यकर्ता आने वाले दिनों में मंदिरों में प्रार्थना अभियान तेज करेंगे। इससे सरकार और पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

    बयान

    मुतालिक ने सरकार की लाचारी पर उठाए सवाल

    मुतालिक ने लाउडस्पीकर पर अजान के खिलाफ कार्रवाई करने में कर्नाटक सरकार की लाचारी पर सवाल उठाया और कहा कि यह संविधान और कानून के खिलाफ है।

    उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह लाउडस्पीकर में दी जाने वाली अजान से मरीज, छात्र परेशान होते हैं। कांग्रेस ने मुसलमानों को यह महसूस कराया है कि वे कानून से ऊपर हैं, उनका डर भी पैदा किया है। कानून को कायम रखा जाना चाहिए। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

    प्रयास

    श्रीराम सेना ने 1,000 से अधिक मंदिरों में किया संपर्क

    मुतालिक ने कहा कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने पूरे कर्नाटक के 1,000 से अधिक मंदिरों से संपर्क किया है। मंदिर के पुजारी सुबह 5 बजे (हनुमान चालीसा, सुप्रभात, ओमकारा या भक्ति गीत) बजाने पर सहमत हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के संबंध में कोर्ट के आदेशों के उल्लंघन पर कार्रवाई नहीं करने से कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। ऐसे में अब मंदिरों में भी हनुमान चालिसा के पाठ किए जाएंगे।

    पृष्ठभूमि

    कर्नाटक में लगातार बिगड़ रहे हैं हालात

    बता दें कि कर्नाटक में लागातार हालात बिगड़ रहे हैं। पहले स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब को लेकर विवाद हुआ और फिर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है।

    उसके बाद हुबली में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कई राज्य में अब मस्जिदों में लाउडस्पीकर का मामला गरमा गया है।

    ऐसे में राज्य की स्थिति तनावपूर्ण होने लगी है। ऐसे में अब सरकार के लिए राज्य में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कर्नाटक पुलिस
    बेंगलुरु
    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विस्फोटक से लदी कार स्कूल बस में टकराई, 4 बच्चों की मौत पाकिस्तान समाचार
    एक्स अकाउंट सस्पेंड होने पर रिस्टोर के लिए कैसे करें अपील?  X
    कान्स 2025: चौथी बार रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति राव हैदरी, आपने देखा क्या लुक? अदिति राव हैदरी

    कर्नाटक

    हिजाब विवाद: कर्नाटक में 16 फरवरी तक बंद रहेंगे कॉलेज, उडुपी में धारा 144 लागू कर्नाटक हाई कोर्ट
    कर्नाटक: कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, बोले- हिजाब न पहनने के कारण बढ़ रहे रेप हिजाब विवाद
    कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश पहुंचा हिजाब विवाद, दतिया के सरकारी कॉलेज ने लगाया प्रतिबंध मध्य प्रदेश
    देश में किन-किन राज्यों ने हटाया नाइट कर्फ्यू और कहां है अभी बरकरार? महाराष्ट्र

    कर्नाटक पुलिस

    मंगलुरु हवाई अड्डे पर बम रखने वाले आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, पहले भी हुआ था गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: CAA के खिलाफ नाटक के मामले में स्कूल छात्रों से रोजाना 4-5 घंटे पूछताछ कर्नाटक
    कर्नाटक: सोती हुई मां की हत्या करने के बाद बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई युवती, गिरफ्तार कर्नाटक
    कर्नाटक: पूर्व पत्नी के घर के आगे धरने पर बैठा IPS अधिकारी, जानिये मामला कर्नाटक

    बेंगलुरु

    कर्नाटक: चिक्काबल्लापुर में खनन के लिए रखे विस्फोटक में धमाका, छह की मौत कर्नाटक
    बेंगलुरू: बुखार और सर्दी-जुकाम के मामलों में वृद्धि, डॉक्टरों ने जताई दूसरी कोरोना लहर की आशंका कोरोना वायरस
    ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स: देश में बेंगलुरू और शिमला रहने के लिए सर्वोत्तम शहर पुणे
    जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने मारा या अपनी अंगूठी से घायल हुई महिला? जानिए पूरा मामला कर्नाटक

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)

    राज ठाकरे को मिले ED के नोटिस से नाराज पार्टी कार्यकर्ता ने की आत्महत्या आत्महत्या
    क्या है IL&FS मनी लॉन्ड्रिंग मामला जिसमें राज ठाकरे से पूछताछ कर रही है ED? जानें मुंबई
    मूल तौर पर बिहार से संबंध रखता है ठाकरे परिवार, किताब में किया गया दावा बिहार
    मुंबई: अब पूरी रात जागेगी 'मायानगरी', 24 घंटे खुल सकेंगे दुकानें-मॉल और मल्टीप्लेक्स मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025