Page Loader
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा
बेंगलुरू में गाय से कुकर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार। (फोटो-प्रतीकात्मक)

बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा

Aug 09, 2022
06:23 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में गाय से कुकर्म का बड़ा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विकृत मानसिकता वाले 34 वर्षीय युवक ने गत दिनों अपने दोस्त के घर बंधी गाय की पूछ काटकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। हालांकि, उस दौरान आरोपी के दोस्त ने उसे ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और फिर उसे सीधे पुलिस थाने ले गया। दोस्त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

घटना

आरोपी ने ऐसे दिया घटना को अंजाम

पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी मांड्या जिले के मद्दुर कस्बा निवासी मंजूनाथ है। परिवार वालों ने उसे विकृत मानसिकता के चलते घर से निकाल दिया था। ऐसे में वह पिछले कुछ समय से बेंगलुरू में अपने दोस्त शशिकुमार के घर रहने लग गया। पुलिस ने बताया कि शशिकुमार के घर में एक गाय भी रहती है। ऐसे में मंजूनाथ गाय की पूछ काटकर उससे कुकर्म करने लग गया। शक होने पर शशिकुमार ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया।

खुलासा

दोस्त ने कुकर्म करते रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस ने बताया कि निगरानी के दौरान शशिकुमार ने सोमवार को मंजूनाथ को गाय से कुकर्म करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद वह उसे पकड़कर पुलिस थाने ले गया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आदतन

गायों से कुकर्म करने का आदि है आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गायों के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की आदत हो गई थी। इसके कारण वह पहले तो अपने गांव से बेंगलुरु विश्वविद्यालय ज्ञानभारती परिसर में जाता था और वहां चरने वाली गायों को सुनसान जगहों या झाड़ियों के पीछे ले जाकर कुकर्म करता था। पुलिस ने बताया कि परिजनों को उसकी इस आदत का पता चला तो उन्होंने उसकी विकृत मानसिकता को देखते हुए घर से ही निकाल दिया।

पुनरावृत्ति

पहले भी सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले

गायों या अन्य जानवरों से इंसानों द्वारा कुकर्म करने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कई घटनाएं सामने आ चुकी है। 6 अगस्त को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी एक विकृत मानसिकता वाले युवक ने गाय के रेप किया था। उस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसे कुछ हिंदू संगठनों ने पुलिस को सौंपा था। हिंदू संगठनों की शिकायत और वीडियो को आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।