कर्नाटक में हिजाब बैन हटा: स्कूल में अब यूनिफॉर्म संग दिखेंगे धार्मिक प्रतीक
कर्नाटक से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में स्कूलों और कॉलेजों में हिजाब पहनने पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। अब छात्र अपनी वर्दी के साथ कुछ सीमित धार्मिक प्रतीक पहन सकेंगे। इस पूरे मामले में देश भर में सुर्खियों में रहीं मुस्कान खान ने इसे छात्रों के अधिकारों की जीत बताया है। उन्होंने सभी प्रभावित विद्यार्थियों से कहा है कि वे अब बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और स्कूल लौटें।
मुस्कान खान ने की उडुपी की लड़कियों से स्कूल लौटने की अपील
मुस्कान की अपनी पढ़ाई भी इस प्रतिबंध के कारण प्रभावित हुई थी। उन्हें कॉलेज में दाखिला नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्हें ओपन यूनिवर्सिटी का सहारा लेना पड़ा। मुस्कान अब उडुपी की उन लड़कियों से स्कूल लौटने और अपना भविष्य संवारने की अपील कर रही हैं जिनकी पढ़ाई छूट गई थी। उन्होंने कहा, "शिक्षा ही हमारे जीवन का आधार है। यह हमें अपने अधिकारों के बारे में बताती है और हमें साहसी और निडर बनाती है।"