Page Loader
कर्नाटक: कृष्णा नदी में मिली भगवान विष्णु की 11वीं सदी की प्राचीन मूर्ति और शिवलिंग
कर्नाटक की कृष्णा नदी में मिली हिंदू देवता विष्णु की प्राचीन मूर्ति

कर्नाटक: कृष्णा नदी में मिली भगवान विष्णु की 11वीं सदी की प्राचीन मूर्ति और शिवलिंग

लेखन गजेंद्र
Feb 07, 2024
03:52 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक के रायचूर में कृष्णा नदी से हिंदू देवता विष्णु की बेहद प्राचीन मूर्ति और एक शिवलिंग बरामद किया गया है। इंडिया टुडे के मुताबिक, मूर्तियां देवसुगुर गांव के पास नदी पर पुल निर्माण के दौरान मिलीं। निर्माण कार्य में लगी टीम ने मूर्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थानीय प्रशासन को सूचित किया। मूर्तियों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सुरक्षित रखा है। मूर्ति की बनावट अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान रामलला जैसी दिख रही है।

प्राचीन मूर्तियां

क्या बोले इतिहासकार?

यह मूर्तियां 11वीं सदी की बताई जा रही हैं। मूर्ति में भगवान विष्णु के दशावतार दिख रहे हैं। बिल्कुल ऐसा ही दशावतार मैसूर के अरुण योगीराज ने राम मंदिर की मूर्ति पर उकेरा है। प्राचीन इतिहास और पुरातत्व की व्याख्याता डॉ पद्मजा देसाई ने कहा, "यह मूर्ति कई विशिष्ट विशेषताओं को प्रदर्शित करती है। इसके चारों ओर भगवान विष्णु के 10 अवतारों का प्रतिनिधित्व किया गया है, जिनमें मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि शामिल हैं।"

ट्विटर पोस्ट

वीडियो में देखें मूर्ति की बनावट