कानपुर लेम्बोर्गिनी हादसे में पुलिस की कारोबारी को बचाने की कोशिश, FIR में जिक्र नहीं
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए लेम्बोर्गिनी हादसे में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद पुलिस ने 'अज्ञात' कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि उसी समय पीड़ितों और स्थानीय लोगों के हंगामे में शिवम मिश्रा का नाम सामने आया था। पुलिस ने FIR पर कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है और न ही अभी तक कोई गिरफ्तारी हुई है। आरोपी मिश्रा का चिकित्सा परीक्षण भी नहीं कराया गया।
घटना
पुलिस की FIR में क्या है?
इंडिया टुडे के मुताबिक, ग्वाल टोली पुलिस थाने में दर्ज FIR के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बताया कि एक लैंबोर्गिनी कार को लापरवाही और तेज गति से चलाया जा रहा था। दस्तावेज में आरोपी को स्पष्ट रूप से "लैंबोर्गिनी कार का अज्ञात चालक" बताया गया, जिसमें उसका नाम या व्यक्तिगत विवरण नहीं था। FIR में लिखा है कि कार ने पहले बुलेट को टक्कर मारी और फिर शिकायतकर्ता को भी टक्कर मारी, जिससे उसे गंभीर आंतरिक और बाहरी चोटें आईं।
जांच
आरोपी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे चिकित्सा परीक्षण नहीं किया
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी मिश्रा के साथ मौजूद अंगरक्षकों ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के बाद मिश्रा को कथित तौर पर हल्का दिल का दौरा पड़ा और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके कारण, मौके पर ही उसकी स्थिति का आकलन करने के लिए कोई चिकित्सा जांच या प्रारंभिक परीक्षण नहीं किया गया। पुलिस की यह चूक जांच के दायरे में आ गई है। चिकित्सा संबंधी दावों की जांच की जा रही है।
बचाव
लेम्बोर्गिनी की सुरक्षा करने पर विवाद
पीड़ितों का कहना है कि दुर्घटना के बाद लेम्बोर्गिनी से मिश्रा को निकलते हुए देखा गया था और उस समय उसके बाउंसर ने लोगों से अभद्रता की थी। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें पुलिस अधिकारियों के आदेश पर थाना परिसर के अंदर लग्जरी कार को एक चादर से ढका जा रहा है। थाने में मौजूद लोग इस कदम का विरोध करते दिख रहे हैं। तभी बाउंसर कार के पास खड़े होकर उसकी सुरक्षा करते हैं।
घटना
क्या है मामला?
कानपुर के पॉश ग्वालटोली इलाके में रेव-3 मॉल के पास रविवार को लेम्बोर्गिनी चालक ने तेज रफ्तार में एक बुलेट सवार को टक्कर मार दी और 6 पैदल यात्रियों को भी कुचल दिया। घटना के बाद लोगों ने लेम्बोर्गिनी चालक को बाहर निकाला, जिसकी पहचान तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के 45 वर्षीय बेटे शिवम के तौर पर हुई। घटना में पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लग रहा है। शिवम कारों के शौकीन बताए जाते हैं।
ट्विटर पोस्ट
FIR में अज्ञात का जिक्र
Kanpur, Uttar Pradesh: An FIR has been registered against an unknown person under various sections of the BNSS in connection with a Lamborghini car accident under the Gwaltoli police station area in Kanpur. https://t.co/8zMpUvMTXq pic.twitter.com/hS4xNRJTpP
— ANI (@ANI) February 9, 2026