कंगना रनौत पर गिरी गाज, 'जनरेशन गटर' टिप्पणी पर NEET छात्रों के वकील ने किया मुकदमा
देश
सोशल मीडिया पर NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को 'जनरेशन गटर' कहने के बाद कंगना रनौत कानूनी मुश्किलों में घिर गई हैं। आगरा के रहने वाले वकील रामशंकर शर्मा ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उनका आरोप है कि कंगना के इन शब्दों ने न केवल छात्रों का, बल्कि उनके पूरे परिवार का भी अपमान किया है।
शर्मा ने विशेष अदालत में शिकायत दर्ज कराई
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशंकर शर्मा ने अपनी यह शिकायत सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में दाखिल है। शर्मा का कहना है कि कंगना के ये कमेंट हद पार कर गए। उन्होंने सिर्फ छात्रों के प्रदर्शन की आलोचना ही नहीं की, बल्कि उनके पालन-पोषण और माता-पिता पर भी उंगली उठाई। अब अदालत इस मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को करेगी।