कांजीवरम फिर बना एशले मैडिसन का विजेता, भारत की वैश्विक छलांग
अपने मंदिरों और रेशम की साड़ियों के लिए मशहूर कांजीवरम शहर ने मई 2026 के लिए एशले मैडिसन की 'समरटाइम स्टील्थ मोड' रैंकिंग में एक बार फिर शीर्ष पर आया है। इस बार यहां इस एक्स्ट्रा-मैरिटल डेटिंग प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा नए यूज़र्स जुड़े हैं। लगातार दूसरे साल इसने दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों को पीछे छोड़ा है। कोयंबटूर और तिरुवल्लूर भी शीर्ष 5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
एशले मैडिसन पर भारत तीसरे नंबर पर
इस साल एशले मैडिसन पर भारत की वैश्विक रैंकिंग 8वें से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। यह दिखाता है कि मेट्रो शहरों के बाहर भी प्राइवेसी और रिश्तों को लेकर लोगों के विचारों में तेजी से बदलाव आ रहा है। एशले मैडिसन के मुख्य रणनीति अधिकारी पॉल कीबल ने बताया, "वैश्विक स्तर पर सदस्यों के रजिस्ट्रेशन में भारत का 8वें से तीसरे स्थान पर आना यह दर्शाता है कि वयस्क लोग अपने संबंधों, निजता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को किस नजरिए से देख रहे हैं।" इसके अलावा, ग्लीडेन जैसे प्लेटफॉर्म्स भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। अब भारत में इसके 40 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं।