Page Loader
JNU छात्रसंघ चुनाव में वामपंथी दल 3 प्रमुख पदों पर विजयी, ABVP ने 1 सीट जीती 
JNU छात्र संघ चुनाव में वामपंथी दलों ने जीत दर्ज की

JNU छात्रसंघ चुनाव में वामपंथी दल 3 प्रमुख पदों पर विजयी, ABVP ने 1 सीट जीती 

लेखन गजेंद्र
Apr 28, 2025
11:02 am

क्या है खबर?

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें एक बार फिर वामपंथी दलों ने जीत हासिल की है। वामपंथी दलों ने 3 केंद्रीय पैनल पदों में 3 पर जीत हासिल की है, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने 1 सीट पर कब्जा किया है। ABVP ने 9 साल बाद JNU में अपनी जगह बनाई है। अब्वप उम्मीदवार ने संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल की है।

चुनाव

नीतीश कुमार अध्यक्ष पर जीते

अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उनको 1,702 वोट मिले हैं। नीतीश कुमार के खिलाफ ABVP की शिखा स्वराज को 1,430 वोट मिले, वह दूसरे नंबर पर हैं। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के तैय्ब्बा अहमद को 918 वोट मिले हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं। डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (DSF) की मनीषा ने उपाध्यक्ष पद पर 1,150 वोट हासिल किए हैं, जबकि ABVP के निट्टू गौतम को 1,116 वोट मिले।

चुनाव

किस पद पर कौन जीता?

महासचिव पद पर DSF की मुंतेहा फातिमा विजय रही, जिन्हें 1,520 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी ABVP के कुणाल राय को 1,406 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर ABVP के वैभव मीना को 1,518 वोट मिले, जबकि AISA के नरेश कुमार 1,433 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स असोसिएशन (PSA) की निगम कुमारी को 1,256 वोट मिले। चुनाव में वामपंथी दलों में अलगाव दिखा। इस बार AISA और DSF एकतरफ और SFI, AISF, BAPSA, PSA एक साथ थी।

जानकारी

ABVP ने 9 साल बाद जीत दर्ज की

ABVP ने 9 साल बाद JNU में जीत कर्ज की है। 2015-16 में ABVP के सौरभ शर्मा ने संयुक्त सचिव पद जीता था। इससे पहले 2000-01 में संदीप महापात्रा ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की लाल गढ़ ढहाया था।