Loading...
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मजदूरों पर आतंकी हमला, 2 की मौत
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में ईट-भट्ठे के मजदूरों पर आतंकियों की गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मजदूरों पर आतंकी हमला, 2 की मौत

लेखन गजेंद्र
संपादन आबिद खान
Aug 01, 2026
08:59 am

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में जिले में शुक्रवार देर शाम को आतंकियों ने ईट-भट्ठों के मजदूरों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें 2 मजदूरों की मौत हो गई। घटना केल्लम इलाके में घटी है। दोनों मृतक मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आतंकी गोलीबारी करके फरार हो गए। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के छद्म संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

हमला

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई, छानबीन शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाकर किया गया था, जो पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में विदेशी नागरिकों पर हुए हमलों की श्रृंखला का हिस्सा है।

घटना के तुरंत बाद, सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस ईंट भट्ठे पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षित कर लिया।

हमलावरों का पता लगाने और उन्हें भागने से रोकने के लिए घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया है। जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है।

बयान

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ऑपरेशन तेज करने के आदेश दिए

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने घटना के बाद एक्स पर लिखा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात और सुरक्षा के शीर्ष अधिकारियों से बात कर सुरक्षा बलों को ऑपरेशन तेज़ करने और आतंकवादियों को खत्म करने का निर्देश दिया है।

सिन्हा ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी करी है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया है।

उन्होंने मृतक और घायल मजदूर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

घटना के बाद तलाशी अभियान

ADVERTISEMENT

मौत

10 दिन में 3 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर में बीते 10 दिन में आतंकी हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है। इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकियों ने हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या कर दी थी।

वह भारतीय सीमा बल की तीसरी बटालियन के हेड कांस्टेबल थे और हमले के समय अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

अप्रैल 2025 में पहलगाम हत्याकांड के बाद घाटी में यह पहला आतंकी हमला था।

बरसी

अनुच्छेद-370 हटाने की बरसी से पहले दूसरा हमला

जम्मू-कश्मीर में 5 अगस्त को अनुच्छेद-370 हटाए जाने की 7वीं बरसी से पहले आतंकियों ने यह दूसरे हमले को अंजाम दिया है, जिसमें आम लोगों को निशाना बनाया गया है।

इससे आतंकियों ने केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों को चुनौती दी है। यह पिछले साल हुए पहलगाम हमले के बाद दूसरा बड़ा हमला है।

इससे पहले 22 जुलाई को अनंतनाग में लाल चौक इलाके में गश्त करते हुए सुरक्षा कर्मी को गोली मारकर एक आतंकवादी फरार हो गया था।

ADVERTISEMENT