LOADING...
पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी के बाद का वीडियो, महिला बोली- भेलपुरी खाते समय गोली मारी
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों ने बताई आपबीती

पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी के बाद का वीडियो, महिला बोली- भेलपुरी खाते समय गोली मारी

लेखन गजेंद्र
Apr 22, 2025
06:26 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की घटना के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ महिला पर्यटक रोते हुए आपबीती सुनाते दिख रही हैं। एक महिला पर्यटक ने बताया, "हम यहां भेलपुरी खा रहे थे, तभी एक इंसान आया, उसने मेरे पति को गोली मार दी। उसने सोचा कि शायद ये मुस्लिम नहीं है, तभी गोली मार दी।" वीडियो में एक महिला बोलती दिख रही है, "प्लीज मेरे पति को बचा लो।"

ट्विटर पोस्ट

पर्यटकों पर हमले के बाद का वीडियो

हमला

अमित शाह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर देश की सुरक्षा को चुनौती दी है। यात्रा जुलाई में शुरू हो रही है और पहलगाम में यात्रा का बेस कैंप है। आतंकवादी हमले में 6 से 7 पर्यटक घायल हुए हैं, जिसमें एक की मौत हो गई है और 2 गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है।