INSAT-3DS ने पकड़ी मानसून की वापसी की चाल, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
देश
भारत में मानसून फिर से जोर पकड़ रहा है। INSAT-3DS उपग्रह से मिली तस्वीरों के मुताबिक, देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों पर घने और सक्रिय बादल मंडरा रहे हैं। इन बादलों की वजह से कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। हालांकि, पूरे देश में अभी भी हर जगह एक जैसी बारिश नहीं होगी।
पूर्वी भारत में सितंबर की शुरुआत तक बारिश
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के लोगों को सितंबर के पहले 2 हफ्तों तक बारिश के लिए तैयार रहना होगा। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में अच्छी-खासी बारिश होने की उम्मीद है। मध्य भारत में भी थोड़ी बहुत बारिश दिख सकती है, खासकर मध्य प्रदेश पर बादल छाए रहने से। दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां दोपहर या शाम को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्से अभी सूखे ही रहेंगे।