इंडिगो ने सऊदी अरब के 4 शहरों की उड़ानें रद्द की, ऐसे मिलेगा रिफंड या रीशेड्यूल
इंडिगो ने सुरक्षा संबंधी लगातार बनी चिंताओं को देखते हुए सऊदी अरब के 4 शहरों के लिए अपनी उड़ानों को फिलहाल रोक दिया है। रियाद के लिए उड़ानें 31 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी, जबकि जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए ये 27 अक्टूबर तक बंद रहेंगी।
मौजूदा हालात को देखते हुए अकासा एयर और एयर इंडिया ने भी अपनी कई उड़ानें रद्द कर दी हैं।
एयरलाइनें दे रही हैं रिफंड और रीशेड्यूलिंग की सुविधा
अगर आपकी यात्रा योजनाओं पर असर पड़ा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इंडिगो प्रभावित यात्रियों को सूचित कर रही है और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के रिफंड या यात्रा रीशेड्यूल करने का विकल्प दे रही है।
एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और वे अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति पर बारीकी से नज़र रखे हुए हैं। अकासा एयर भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के पूरा रिफंड या यात्रा रीशेड्यूल करने की सुविधा दे रही है।
वहीं, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस उन यात्रियों को एक बार मुफ्त में तारीख बदलने का मौका दे रही हैं, जिनकी बुकिंग 15 अक्टूबर या उससे पहले हुई थी और वे 9 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच यात्रा करने वाले थे। यह सुविधा कुछ खास शर्तों के साथ लागू होगी।